फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Massive rape by pulling a disabled woman home

दिव्यांग महिला को घर मे खींचकर सामूहिक दुष्कर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
Massive rape by pulling a disabled woman home
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे एक गांव में दो युवकों ने गांव की विवाहित दिव्यांग महिला को अपने घर खींच ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पति की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह अपने बच्चे को दवा दिलाने जिला अस्पताल आया था। घर पर 30 वर्षीय पत्नी अकेली थी। दोपहर करीब एक बजे गाव के ही दो युवक घर में घुस गए। मुह बंद कर पत्नी को अपने घर उठा ले गए और दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मार देने की धमकी दी। पति जब घर पहुंचा तो उसने आपबीती बताई। पीड़ित पत्नी को लेकर पति सदर कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी, लेकिन आरोपी नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed