{"_id":"67f3c2f5185726720e0116fa","slug":"massive-fire-in-the-forest-of-kishanpur-sanctuary-in-lakhimpur-kheri-2025-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: किशनपुर सेंक्चुरी के जंगल में लगी भीषण आग, 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: किशनपुर सेंक्चुरी के जंगल में लगी भीषण आग, 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ नुकसान
Mon, 07 Apr 2025 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:54 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में किशनपुर सेंक्चुरी के मैलानी रेंज जंगल में रविवार रात करीब नौ बजे आग लग गई। जंगल में लगी आग तेजी से फैली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन कर्मियों की टीम ने कड़ी मुशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले में किशनपुर सेंक्चुरी मैलानी रेंज जंगल में रविवार रात अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल का ग्राउंड फ्लोरा जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मैलानी-भीरा हाईवे से गुजरे जंगल में रविवार रात नौ बजे राहगीरों को किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में भीषण आग जलती दिखाई दी। यह देख वाहन सवारों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर, जंगल गश्त कर रही वन कर्मियों की टीम ने कक्ष संख्या 38 में लगी आग को देख इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रामनवमी शोभायात्रा में हंगामा: पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया
विज्ञापन
धीरे-धीरे आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्रफल धू-धू कर जलने लगा। जंगल का ग्राउंड फ्लोरा जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंची, लेकिन इससे पहले वन कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पा लिया था।
मैलानी रेंज के जंगल में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई थी। वन कर्मियों की टीम ने परंपरागत तरीके और फॉयर ब्लोअर के जरिये आग पर काबू पा लिया है।- नवीन दिवाकर, रेंजर, किशनपुर सेंक्चुरी, मैलानी रेंज
Trending Videos