Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Farmers are suffering losses due to reverse bidding in Rajapur Mandi Lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी: उल्टी बोली से किसान को हो रहा घाटा, राजापुर मंडी में वर्षों से चल रहा अजब खेल

Thu, 12 Nov 2026 11:34 AM IST
Mukesh Kumar अंकुर श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
अंकुर श्रीवास्तव, संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 12 Nov 2026 11:34 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले की राजापुर मंडी में वर्षों से चली आ रही उल्टी बोली की परंपरा से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। यहां कृषि उपज की बोली अधिक कीमत से शुरू होकर कम की जाती है, जिससे उचित मूल्य नहीं मिल पाता। नियमानुसार बोली कम से अधिक लगानी चाहिए।

विज्ञापन
Farmers are suffering losses due to reverse bidding in Rajapur Mandi Lakhimpur kheri
मंडी में किसान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में किसानों की मेहनत की कमाई पर मंडी में ही सेंध लगाई जा रही है। शहर के राजापुर स्थित मंडी में वर्षों से चली आ रही उल्टी बोली की परंपरा किसानों के लिए नुकसान का सबब बनी हुई है। नियमानुसार कृषि उपज की बोली कम कीमत से शुरू होकर अधिकतम मूल्य तक पहुंचनी चाहिए, ताकि किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सके। इस बात की मंडी सचिव ने भी पुष्टि की लेकिन यहां पर इसके उलट अधिक कीमत से बोली शुरू कर उसे लगातार कम किया जाता है। इस प्रक्रिया में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन


आरोप है कि मंडी में लंबे समय से इस तरह बोली लगाने का खेल चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इसे रोकने के बजाय अनदेखी कर रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंचने वाले किसान बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद करते हैं, लेकिन बोली की कथित उल्टी प्रक्रिया के चलते उन्हें कम दाम पर ही फसल बेचने की नौबत आ जाती है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि मंडी में पारदर्शी तरीके से नीलामी होनी चाहिए। बोली की प्रक्रिया ऐसी हो, जिसमें अधिक से अधिक खरीदार शामिल हों और प्रतिस्पर्धा के आधार पर उपज का उचित मूल्य तय हो। इसके बावजूद पुरानी व्यवस्था में बदलाव नहीं होना मंडी प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। मंडी में वर्षों से चल रही इस परंपरा को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है उल्टी बोली का खेल
सामान्य नीलामी में बोली कम कीमत से शुरू होती है और खरीदारों के बीच प्रतिस्पर्धा के चलते कीमत बढ़ती जाती है। जिस खरीदार की बोली सबसे अधिक होती है, उसे उपज मिलती है। इसके विपरीत राजापुर मंडी में आरोप है कि बोली अधिक कीमत से शुरू होकर धीरे-धीरे कम की जाती है। इससे उपज का भाव बढ़ने के बजाय घटता जाता है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल
मंडी में वर्षों से कथित रूप से चल रही उल्टी बोली की व्यवस्था पर जिम्मेदारों की चुप्पी सवाल खड़े कर रही है। किसानों के हितों की रक्षा और नीलामी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना मंडी प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल है कि आखिर इस व्यवस्था पर रोक लगाने के लिए अब तक प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए जांच और कार्रवाई कब होगी?

मंडी सचिव आशीष सिंह ने बताया कि मंडी में बोली का नियम कम मूल्य से अधिक बोली का होता है। अगर कोई ऐसा कर रहा है तो जांच कराकर उसका लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed