{"_id":"677d6b174f65edf3b0077c55","slug":"married-womans-body-found-hanging-accused-of-murder-lakhimpur-news-c-4-bly1040-556550-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खुटार के गांव सीतापुर की नेहा वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
- फोटो : सुमेरपुर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।
खुटार। सास के गंभीर बीमार होने की सूचना पर पांच दिन पूर्व ससुराल आई विवाहिता का शव कमरे में कुंडे से लटका मिला। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता का पति से दहेज उत्पीड़न को लेकर पहले से मुकदमा भी चल रहा है।
गांव सीतापुर निवासी वरुवेंद्र वर्मा उर्फ रामजी की शादी चार साल पहले जनपद लखीमपुर के कस्बा गोला के मोहल्ला तीर्थ निवासी नेहा (26 वर्ष) से हुई थी। उनका तीन वर्ष का पुत्र आर्यन है। एक साल से नेहा मायके में रह रही थी।
नेहा के पिता देशराज ने बताया कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद दामाद रामजी, उसके मामा सुरेश वर्मा, मां सुनीला वर्मा आदि दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग को लेकर नेहा को प्रताड़ित करने लगे थे। 18 जनवरी, 2023 को आरोपियों ने नेहा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जानकारी पर वह नेहा को घर ले गए थे। इसके बाद नेहा ने पति के खिलाफ गोला थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
दो जनवरी को दामाद ने नेहा को कॉल कर बताया कि उनकी मां की तबीयत बेहद खराब है। ससुराल आकर देख जाओ। इस पर उन्होंने नेहा को ससुराल भेज दिया था। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि नेहा ने फंदे से लटककर जान दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा की हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए फंदे से शव लटकाया गया है।
उधर, रामजी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह घरेलू काम निपटने के बाद वह बेटे आर्यन को लेकर बाहर चले गए थे। घर में मां सुनीला देवी थीं। वापस लौटे तो नेहा घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। सूचना पाकर सीओ निष्ठा उपाध्याय, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमॉर्टम को भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
--
शव फंदे से लटका मिला था। दहेज हत्या के आरोप में नेहा के पति वरुवेंद्र, सास सुनीला देवी और मामा ससुर सुरेश वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां

खुटार के गांव सीतापुर की नेहा वर्मा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन- फोटो : सुमेरपुर अस्पताल में रोते बिलखते मृतक के परिजन।