फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman dies, six booked for dowry murder

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या के आरोप में छह पर रिपोर्ट

Wed, 24 Jul 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies, six booked for dowry murder
मधु का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने मायके पक्ष की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मायके पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये नहीं देेने पर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। विवाहिता का मायका लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी में है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नवादा इंदेपुर निवासी शैलेंद्र कुमार की पत्नी मधु (26) ने रविवार शाम फंदे से लटककर जान दे दी। ससुरालियों ने मधु का शव फंदे से लटके मिलने की सूचना चौक कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना मृतका के भाई सर्वेश को दी।
विज्ञापन

भाई सर्वेश ने बताया कि करीब तीन साल पहले बहन की शादी की थी। बरात में सात से आठ लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के आठ माह बाद पति शैलेंद्र, ससुर दिनेश, सास गुड्डी देवी, देवर अभिषेक, धर्मेंद्र, विशाल दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद मायके पक्ष ने एक सोने की चेन लेकर दे दी। 18 जुलाई को मधु ने भाई को कॉल कर घर ले जाने की बात कही थी। उसने बताया था कि ससुराली दो लाख रुपये मांग रहे हैं। सर्वेश की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed