फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman consumed poisonous substance, condition critical

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Tue, 20 May 2025 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Married woman consumed poisonous substance, condition critical
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली के एक गांव निवासी विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली के गांव परौरी निवासी जगदीश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री पंक्षी देवी का विवाह गांव अंगनेपुरवा कफारा निवासी मनोज कुमार से किया था। उससे एक तीन साल की पुत्री भी है। आरोप है कि बीते दो वर्षों से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना दे रहे थे। परेशान होकर बेटी ने रविवार रात जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में धौरहरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।

पुलिस ने जगदीश की तहरीर पर आरोपी पति मनोज कुमार, कौशल कुमार, कमलेश और मुंशी के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ धौरहरा प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed