फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman committed suicide by shooting herself in Lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri News: मितौली में गोली लगने से विवाहिता की मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या

Fri, 30 Jun 2023 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 01:57 PM IST
सार

मितौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक महिला को गोली लग गई। परिजन उसे सीतापुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है। 

विज्ञापन
Married woman committed suicide by shooting herself in Lakhimpur kheri
मृतका के घर के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के कल्लियारामपुर गांव में गोली लगने से विवाहिता की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया गया है। थाने में अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है। 

विज्ञापन


मितौली क्षेत्र की पुलिस चौकी मढिया बाजार के कल्लियारामपुर गांव के रहने वाले संतोष दीक्षित की पत्नी निशा दीक्षित (38) को बीती देर रात संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। उसे आनन-फानन सीतापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका पोस्टमार्टम सीतापुर में ही कराया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
विज्ञापन
विज्ञापन

 

महिला के हैं तीन बच्चे  

बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को गोली मारी है। गोली किससे मारी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतका की एक बेटी व दो बेटे हैं। सीओ मोहम्मदी आरके वर्मा ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 

ये भी पढ़ें- थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'

मितौली थाना प्रभारी ने आलोक धीमान ने बताया कि रात करीब 11 बजे मृतका के भाई ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका की करीब आठ साल की बड़ी बेटी भी कुछ ऐसा ही बता रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed