{"_id":"649e91d77e530df8c802fa7b","slug":"married-woman-committed-suicide-by-shooting-herself-in-lakhimpur-kheri-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मितौली में गोली लगने से विवाहिता की मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मितौली में गोली लगने से विवाहिता की मौत, पुलिस बता रही आत्महत्या
Fri, 30 Jun 2023 01:57 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:57 PM IST
सार
मितौली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात एक महिला को गोली लग गई। परिजन उसे सीतापुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस प्राथमिक जांच में आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
मृतका के घर के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मितौली थाना क्षेत्र के कल्लियारामपुर गांव में गोली लगने से विवाहिता की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम सीतापुर में कराया गया है। थाने में अभी तक कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन
मितौली क्षेत्र की पुलिस चौकी मढिया बाजार के कल्लियारामपुर गांव के रहने वाले संतोष दीक्षित की पत्नी निशा दीक्षित (38) को बीती देर रात संदिग्ध परिस्थिति में गोली लग गई। उसे आनन-फानन सीतापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका पोस्टमार्टम सीतापुर में ही कराया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- PCS पत्नी का कथित ऑडियो वायरल: सफाईकर्मी पति से बोलीं- चाहे नौकरी चली जाए... नहीं रहूंगी तुम्हारे साथ
विज्ञापन
Trending Videos
महिला के हैं तीन बच्चे
बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते महिला ने खुद को गोली मारी है। गोली किससे मारी है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मृतका की एक बेटी व दो बेटे हैं। सीओ मोहम्मदी आरके वर्मा ने गांव पहुंच कर घटना की जानकारी की। वहां तैनात पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।ये भी पढ़ें- थाने में सांप ने छकाया: पुलिस को बुलानी पड़ी फायर ब्रिगेड, सपेरे भी आए; पेड़ की चोटी पर जाकर हुआ 'गायब'
मितौली थाना प्रभारी ने आलोक धीमान ने बताया कि रात करीब 11 बजे मृतका के भाई ने फोन पर घटना की सूचना दी थी। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतका की करीब आठ साल की बड़ी बेटी भी कुछ ऐसा ही बता रही है। गांव में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।