फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married woman commits suicide by consuming poison, leaves a suicide note

Lakhimpur Kheri News: जहर खाकर विवाहिता ने कर ली आत्महत्या, छोड़ा सुसाइड नोट

Mon, 14 Jul 2025 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by consuming poison, leaves a suicide note
विवाहिता के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट-स्रोत परिजन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली के मोहल्ला कमलापुर निवासी विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। विवाहिता रविवार की दोपहर ही अपने दोनों बच्चों के साथ मायके से ससुराल लौटी थी। विवाहिता की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुर निवासी संगम की पत्नी अंजली (22) ने रविवार की दोपहर जहर खा लिया। आत्महत्या के पीछे कारण, ससुरालियों के बीच की अनबन बताई जा रही है। विवाहिता ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने पुलिस से किसी पर कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है।
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने अंजली को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रविवार देर रात तीन बजे अंजली ने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता को ससुरालियों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन





सुसाइड नोट में लिखा- आप मुझे समझ ही नहीं पाए... बस इतनी शिकायत है

- अपने आखिरी पत्र में अंजलि का लिखा एक-एक शब्द बयां कर रहा उसकी पीड़ा
अंकुर श्रीवास्तव
लखीमपुर खीरी। शादी के कुछ ही साल बीते थे, दो बच्चों की मां अंजली ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पास मिला सुसाइड नोट उसके जीवन का दर्द बयां कर रहा है। विवाहिता ने सुसाइड नोट में अपने पति के लिए लिखा है कि...आप मुझे समझ ही नहीं पाए...बस इतनी शिकायत है। मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों को घर और जमीन में हिस्सा जरूर देना। मैं गलत हूं, इसके लिए सभी से माफी मांगती हूं।

सुसाइड नोट में लिखा एक-एक शब्द विवाहिता अंजलि की पीड़ा को बयां कर रहा है। अंजलि ने यह भी लिखा है कि मेरे पैसों से मेरे लिए कफन लाना, वहीं सिंदूर अपने पैसों से लाना। पति के लिए दो टूक भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा है कि आपकी खुशी में ही मेरी खुशी है।
तीन अलग-अलग पेज पर विवाहिता ने हर पन्ने पर अपने पति संगम का जिक्र किया है। सुसाइड नोट के दो पेज सफेद तो एक पीले रंग का है।सफेद पेजों पर लिखा है कि हम अपनी मर्जी से संगम को छोड़ रहे हैं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मेरे जाने के बाद संगम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अंजली ने दूसरी शादी करने की भी बात लिखी है। सुसाइड नोट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंजली और संगम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
अंजली ने पीले पेज पर लिखा है कि संगम आप हमेशा कहते हैं कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई, लो अब बर्बाद नहीं होगी। उसने अपने रिश्तेदारों के नाम लिखते हुए सभी से माफी मांगी है। लिखा है कि आप मुझे समझ नहीं पाए मैं सिर्फ ज्यादा बोलती थी, ज्यादा बर्दाश्त नहीं करती थी। (संवाद)





बेटे कार्तिक को सीने से लगाना तो बेटी प्रियल को कोमल जीजी के पास छोड़ देना

मृतका अंजली को शादी के बाद दो संतान हुईं। परिजनों के मुताबिक, इसमें पांच साल का बेटा कार्तिक और तीन साल की बेटी प्रियल है। पीले पन्ने में अंजली ने पति संगम के लिए लिखा है कि बेटे कार्तिक को सीने से लगा के रखना, वहीं बेटी प्रियल को कोमल जीजी के घर भेजने की बात लिखी है।

विवाहिता के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट-स्रोत परिजन

विवाहिता के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट-स्रोत परिजन

विवाहिता के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट-स्रोत परिजन

विवाहिता के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट-स्रोत परिजन

विवाहिता के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट-स्रोत परिजन

विवाहिता के पास से बरामद हुआ सुसाइड नोट-स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed