फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Marriage grant scheme again gets green signal

Lakhimpur Kheri News: शादी अनुदान योजना को फिर मिली हरी झंडी

Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Marriage grant scheme again gets green signal
लखीमपुर खीरी। गरीब बेटियों की शादी में आर्थिक मदद करने वाली शादी अनुदान योजना को सरकार ने फिर से हरी झंडी दे दी है। सामान्य और अनुसूचित जाति की बेटियों की शादी पर सरकार की ओर से 20 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है। शादी अनुदान योजना चालू होते ही विभाग ने लाभार्थियों के आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

शादी अनुदान योजना का लाभ अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को दिया जाता है। शहरी क्षेत्र के परिवार की वार्षिक आय 56,460 रुपये और ग्रामीण की 46,080 रुपये होने पर लाभ दिया जाता है। वर की आयु 21 वर्ष और कन्या की 18 वर्ष होनी चाहिए। अनुदान की राशि आवेदक के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर किए जाते हैं।
विज्ञापन

आवेदन से लेकर भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। योजना का लाभ लेने के लिए https://shadianudan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शादी के 90 दिन पहले और 90 दिन बाद तक आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शादी अनुदान योजना फिर से शुरू कर दी गई है। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी लक्ष्य नहीं आया है। गरीब बेटियों की शादी पर 20 हजार रुपये का अनुदान देने की व्यवस्था है।
-राम जनम, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed