{"_id":"5fa449ee8ebc3e5fa2076be8","slug":"market-lakhimpur-news-bly425962314","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुष्य नक्षत्र में शुभ है आभूषण खरीदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुष्य नक्षत्र में शुभ है आभूषण खरीदना
विज्ञापन
गोला में एक ज्वैलर्स शोरूम।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार और रविवार को पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र को सभी नक्षत्रों में सर्वश्रेष्ठ शुभकारी माना जाता है। इस नक्षत्र में आभूषण खरीदारों का रुझान बढ़ा है, वहीं सराफा व्यापार भी पटरी पर आने की उम्मीद जगी है।
नगर निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित रामदेव शास्त्री ने बताया कि पुष्य नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा होने के कारण चांदी को चंद्रमा की धातु कहा गया है। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्रों में श्रेष्ठ होने के कारण जब भी गुरु पुष्य और रवि पुष्य होने पर अगर कोई भी व्यक्ति चांदी के आभूषण एवम वस्तु घर में लेकर आता है तो उससे लक्ष्मी की वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इस बार यह नक्षत्र दीपावली से पहले शनिवार को प्रात: 4:49 से रविवार को प्रात: 4:59 तक रहेगा अत: शनिवार को चांदी और आभूषण की खरीदारी करना शुभ होगा।
--------
शुभ मुहूर्त
प्रात:9:15 से 11:20
अपराह्न2:37 से 4:05
और सायं 5:43 से 7:40 शुभ योग है।
-------
पटरी पर आने लगा कारोबार
नगर निवासी सराफ अभिषेक राजपूत का कहना है कि पुष्य नक्षत्र और धनतेरस आभूषण खरीदने के लिए शुभ मानी जाती है। ग्राहक भी आ रहे हैं साथ ही व्यापार पटरी पर आने लगा है। जिला कृषि बाहुल्य होने के कारण यहां का कारोबार भी कृषि पर आधारित है, जब लोगों के पास पैसा होगा तो कारोबार भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
-------
अच्छे कारोबार की उम्मीद
सराफ द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र, धनतेरस, दीपावली सराफा कारोबार के लिए बेहतर माना जाता है अच्छे कारोबार की उम्मीद भी है लेकिन भाव में तेजी स्थानीय स्तर पर गन्ने धान के पेमेंट में देरी व्यवसाय में ब्रेकर का काम कर रही है। संवाद