{"_id":"5f95b14f8ebc3e9bb744c511","slug":"market-lakhimpur-news-bly4246553165","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी ब्याह के लिए खरीदारी से नवरात्र में सराफा बाजार चमका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी ब्याह के लिए खरीदारी से नवरात्र में सराफा बाजार चमका
विज्ञापन
एक सराफा दुकान पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नवरात्र में सोने की कीमतों में आई गिरावट और शादी ब्याह के लिए खरीदारी से सराफा बाजार चमक उठा है। नवरात्र में सराफा दुकानों पर काफी भीड़ रही। सराफा व्यापारियों का कहना है कि नवरात्र से त्योहार शुरू हो जाते हैं। इसके बाद शादी ब्याह का सीजन आ जाता है। इसलिए इन दिनों लोग काफी खरीदारी करते हैं।
अनलॉक होने के बाद सराफा दुकानें खुलीं तो मगर लॉकडाउन होने से लोगों की आर्थिक इतनी गड़बड़ा गई थी कि लोग बाजारों में नहीं निकले। फिलहाल अनलॉक का समय बीतने के साथ लोगों के आर्थिक हालात भी बदलते गए। नवरात्र के बाद त्योहार और फिर सहालग को लेकर सराफा बाजार की रौनक बढ़ने लगी। वहीं सोने की कीमतों में आई कमी से सराफा बाजार गुलजार हो गया। सराफा कारोबारियों का कहना है कि पिछले दिनों सोने के भाव 52,980 तक पहुंच गया था लेकिन नवरात्र के दौरान कीमतों में आई गिरावट ने बाजार को गति दी। नवरात्र में खरीदारी का शुभ संयोग फिर करवा चौथ धनतेरस, दिवाली और इसके बाद सहालग होने के कारण खरीदारों का खरीदारी के प्रति सकारात्मक रुख रहा।
प्रति दस ग्राम सोने पर दो हजार रुपये हुए कम
अनलॉक के बाद सोने की कीमत 52,980 रुपये तक पहुंच गई। मगर, नवरात्र में सोने का भाव कम होते होते 49980 से 50980 रुपये तक रह गया। नवरात्र में सराफा दुकानों पर भीड़ बढ़ने का कारण सोने के दामों का कम होना भी रहा।
विज्ञापन
अनलॉक की शुरुआत में ग्राहकों की आमद बेहद धीमी रही। इसके बाद सोने की बढ़ी कीमतों ने सराफा कारोबार की रौनक फीकी कर दी लेकिन नवरात्र में दामों में आई गिरावट से सराफा बाजार को गति मिली।
-हर्षचंद्र सेठ, लाला काशीनाथ सेठ