{"_id":"5f157f898ebc3e9fee66b8b9","slug":"market-lakhimpur-news-bly4133431145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार गुलजार पर सामाजिक दूरी तार-तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार गुलजार पर सामाजिक दूरी तार-तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सूबे में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच सोमवार को दो दिवसीय पूर्ण लॉकडाउन के बाद खुले बाजार में व्यवस्था जस की तस दिखी। सड़क से लेकर दुकानों तक भीड़ नजर आई। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करना तो दूर कई लोग मास्क लगाए बिना भी घूमते दिखे। इस संबंध में व्यापारियों के साथ आम नागरिक भी गंभीर नजर नहीं आए।
सुबह 11 बजे तक किराना मार्केट, खपरैल बाजार, सराफा मार्केट, बर्तन बाजार आदि में भारी भीड़ हो गई। खासबात यह रही कि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी अधिकतर दुकानों पर न तो सैनिटाइजर था न ही दुकानदार और ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी, सभी एक दूसरे से सटकर खड़े थे। कचहरी और सरकारी दफ्तरों के खुलने से सड़कों पर भी काफी भीड़ रही। पब्लिक वाहन भी काफी संख्या में दौड़ते रहे। हालांकि पुलिस बिना मास्क लगाए घूमने वाले लोगों के प्रति काफी सख्त रही। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा के निर्देश पर संकटा देवी चौकी इंचार्ज संतोष राय, राजापुर चौकी इंचार्ज अवधेश शुक्ला और मिश्राना चौकी इंचार्ज रामसमुझ राय ने चेकिंग अभियान चलाया। 16 से अधिक लोगों से मास्क न लगाने पर जुर्माना वसूला।
तिकुनियां प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां हनुमान प्रसाद ने पैदल घूमकर लोगों को मास्क लगाकर घरों से बाहर निकलने की हिदायत दी। बिना मास्क लगाए मिले पांच लोगों से जुर्माना वसूला। साथ ही कागजों में कमी मिलने पर दो बाइकों का चालान किया।
विज्ञापन
बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया ने भारत-नेपाल सीमा के बेलरायां-कड़िया मार्ग पर वाहनों की चेकिंग की। आने-जाने वालों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ की। मास्क न लगाने वाले लोगों से जुर्माना वसूला।
बांकेगंज एसडीएम गोला के आदेश पर बांकेगंज पुलिस ने गोला-कुकरा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने बिना मास्क घूमने वाले 10 लोगों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला। 30 बाइकों के चालान किए। पुलिस ने बेवजह घूमने वाले कई लोगों को हिदायत देने के साथ जमकर हड़काया।