फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Market gained momentum on Holi due to decrease in corona infection

कोरोना संक्रमण घटने से होली पर बाजार को मिली रफ्तार

Fri, 18 Mar 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Market gained momentum on Holi due to decrease in corona infection
होली पर मेहबाननवाजी के लिए मेवा, नमकीन की खरीदारे करते लोग।
बृहस्पतिवार को पूरे दिन बाजार में खरीदारों की रही गहमागहमी
विज्ञापन

कारोबारी जता रहे 50 करोड़ से अधिक की बिक्री का अनुमान
लखीमपुर खीरी। करीब दो साल बाद होली को लेकर लोग खासे उत्साहित हैं। पर्व को लेकर बाजार भी पूरी तरह से गुलजार है। बड़ी संख्या में लोग होली की खरीदारी कर रहे हैं। भीड़ को देखकर व्यापारी भी अच्छा कारोबार होने की संभावना को लेकर बेहद खुश हैं। इस बार होली पर जिले में रंग, गुलाल, पिचकारी का पांच करोड़, कपड़ों का 25 करोड़ और मिठाई एवं किराना आदि का 20 करोड़ का कारोबार होने की अनुमान है।
शुक्रवार को होली मनाने का उत्साह बृहस्पतिवार को बाजार में दिखाई दिया। त्योहार मनाने के लिए उत्साहित हर आयु वर्ग के लोग खरीदारी करने में मशगूल दिखे। ऐसे में कपड़े, बर्तन, फल, किराना एवं मिठाई आदि की दुकानों पर सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। इससे पूरे दिन बाजार में गहमागहमा रही। भीड़ देखकर दुकानदार भी बेहद खुश नजर आए। इनका कहना है कि गत दो साल जो भी त्योहार पड़े, सब कोरोना की भेंट चढ़ गए। मगर, इस बार काम धाम अच्छा होने की उम्मीद है। इससे कारोबार बेहतर होने का अनुमान है।
विज्ञापन

पलियाकलां। होली के त्योहार को लेकर बृहस्पतिवार को सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखी। शहर की मेला रोड, नगर पालिका रोड पर काफी भीड़भाड़ होने की वजह से जाम की स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ का उड़ेगा रंग- गुलाल
होली को लेकर पिछले तीन-चार दिन से रंग, गुलाल से लेकर पिचकारी आदि की बिक्री जारी है। जिले भर में होली पर पांच करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है, क्योंकि पिछले साल कोरोना के कारण लोग होली पर रंग नहीं खेल सके थे, जिसकी वजह से इसका कारोबार भी मंदा रहा था। मगर, इस बार कोरोना संक्रमण लगभग खत्म हो चुका है। इससे लोग त्योहार को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
दुकानदार राजू ने बताते हैं कि रंग, गुलाल से लेकर पिचकारी आदि की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। मास्क, मैजिक आइटम सहित टोपी भी विभिन्न तरह की हैं, जिन्हें बच्चे खूब पसंद कर रहे हैं। इससे करीब पांच करोड़ का कारोबार होने के आसार हैं।
आखिर दिन गुलजार रहा कपड़ा बाजार
होली को लेकर कपड़ा बाजार में पिछले कई दिन से काफी रौनक थी। त्योहार से एक दिन पहले यानी बृहस्पतिवार को कपड़ा बाजार की दुकानों से लेकर रेडीमेड स्टोर एवं मॉल आदि में कदम रखने की जगह तक नहीं बची। हर आयु वर्ग के लोगों ने होली मिलन के लिए कपड़े खरीदे।
रेडीमेड कपड़ा व्यापारी नईम खान ने बताते हैं कि जींस, टी-शर्ट एवं शर्ट आदि युवाओं को खूब भा रही हैं। इनका कहना है कि इस बार उम्मीद है होली पर जिले में कपड़ों का कारोबार करीब 25 करोड़ तक पहुंच जाएगा।
गुझिया की खुशबू से महक रहीं दुकानें
होली पर रंगों के साथ मिठाई की बिक्री भी जमकर होती है। मिठाई की दुकानें गुझियों की खुशबू से महक रही हैं। कालाजाम, छेना, चमचम से लेकर काजू बर्फी आदि की भी खूब मांग है। त्योहार से एक दिन पहले मावा की कीमतें आसमान पर पहुंच गई। बावजूद इसके मावा खूब बिका। किराना की दुकानों पर भी होली की तैयारियों को लेकर दिन भर खरीदारी होती रही। किराना एवं मिठाई दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के चलते इस बार करीब 15 से 20 करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
2020 की होली में कारोबार अच्छा रहा था, लेकिन उसके बाद जो भी त्योहार पड़े सभी पर कोरोना का साया रहा। मगर, इस बार कोविड-19 की रफ्तार कम बेहद कम होने से कुछ हद तक काम धाम बेहतर है।
- अमित साहू, साहू गारमेंट्स
पिछले साल की अपेक्षा इस बार त्योहार पर कारोबार बेहतर है। कोरोना की रफ्तार कम होने से लोग पर्व को लेकर बेहद उत्साहित और जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं। पिछले साल से इस बार त्योहार पर बिक्री काफी अच्छी है।

- गोविंद गुप्ता, गोविंद स्वीट्स
परंपरागत ढंग से होली मनाने के लिए खरीदीं जौ की बालियां
गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में लोगों ने अबीर-गुलाल, पिचकारी, कपड़े, खाद्य पदार्थ, रेडीमेड नाश्ते की जमकर खरीदारी की। वही नगर में नीचे भूड़, कुम्हारन टोला, मुन्नू गंज, मोहल्ला तीर्थ सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने फूल पत्ती, पांडाल लगाकर होलिका स्थलों को सजाया। वहीं परंपरा के अनुसार, लोगों ने जौ की बालियां, टेसू के फूल, गोबर के बल्ले की खरीददारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed