फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many villages formed by floods

बाढ़ से कई गांव बने टापू     

Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो     पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो     पलियाकलां। Updated Mon, 17 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
 Many villages formed by floods
बाढ़ - फोटो : अमर उजाला
एनडीआरएफ टीम के साथ तहसीलदार ने किया दौरा      
विज्ञापन

 शारदा नदी का जलस्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाढ़ के चलते निचले कई गांव टापू में तब्दील हो गए हैं। उधर एनडीआरएफ टीम भी यहां पहुंची और बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरान तहसीलदार के साथ किया। टीम ने गांवों को देखने के बाद बाढ़ की रिपोर्ट भेजने की बात कही है।       
केंद्रीय जल आयोग के स्थानीय कार्यालय के जेई अतुल कुमार पचौरी ने बताया कि बीते दो दिनों से वर्षा तो नहीं हुई है लेकिन सिल्ट के कारण नदी का जलस्तर कम नहीं हो रहा है। बताया कि नदी का जलस्तर सोमवार की शाम चार बजे तक भी 154.500 सेमी पर बह रहा था तथा यह आयोग के खतरे के निशान से अभी भी ऊपर है। बाढ़ ने इलाके के नयापुरवा, खालेपुरवा, कुंवरपुर कलां आदि गांवों को तो टापू में तब्दील कर दिया है। जबकि भीरा क्षेत्र के दौलतापुर, कचनारा, मटैहिया, इमलिया फार्म, नानक फार्म आदि गांव भी इसकी चपेट में अभी भी हैं। 
विज्ञापन

उधर तहसीलदार भगवानदीन वर्मा से एनडीआरएफ टीम ने मुलाकात की। एनडीआरएफ टीम के इंस्पेक्टर प्रशांत पर्व, सब इंस्पेक्टर मुनि आदि ने तहसीलदार से वार्ता करने के बाद बाढ़ प्रभावित कुंवरपुर कलां, खालेपुरवा, नयापुरवा आदि गांवों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां से रिपोर्ट भेजने की बात भी कही। इस बाबत नयापुरवा के ग्रामीणों ने घरों के बीच से बने नाले को बोरियों व मिट्टी से भरवाने की मांग की है जिससे प्रभावित आबादी में बाढ़ का पानी गांव के अंदर न जाए और लोगों को दिक्कतें न आएं। तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed