फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many officials have been held accountable for the death of tigers.

Lakhimpur Kheri News: बाघों की मौत के मामले में कई अधिकारियों पर गिर चुकी है गाज

Wed, 27 Mar 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Many officials have been held accountable for the death of tigers.
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जून 2023 से पहले जहां एक भी बाघ की मौत नहीं हुई थी। वहीं जून आते-आते चार बाघों की मौत से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इसके बाद वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने यहां आकर जांच की थी। इसके बाद दुधवा के फील्ड डायरेक्टर का जहां तबादला हुआ था। वहीं इस रेंज के रेंजर को मुख्यालय से अटैच किया गया। इतना ही नहीं वन दरोगा व फॉरेस्टर को भी हटाया। बीते तीन माह में दूसरी बार बाघिन का शव मिलने से पार्क प्रशासन में जहां हड़कंप की स्थिति है, वहीं बाघ के मामले में छानबीन भी की जा रही है।
विज्ञापन


09 जून 2023 को मैलानी रेंज के कुकुरगढ़ा ताल के पास एक व्यस्क बाघ का शव बरामद हुआ था। इससे पहले भी बफर जोन व निघासन रेंज में तीन अन्य बाघों के शव बरामद हो चुके थे। 09 जून को बरामद होने वाले बाघ के शव के बाद यह संख्या चार पहुंच गई थी। हालांकि पार्क प्रशासन द्वारा कुकुरगढ़ा ताल में मरने वाले बाघ की स्वभाविक मौत बताई थी, लेकिन लगातार चार बाघों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने इसको लेकर जांच बैठाई थी।
विज्ञापन

उन्होंने तीनों बाघों की मौत के घटनास्थल का जायजा लिया था। दुधवा से लेकर लखनऊ तक के वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी थी। जांच रिपोर्ट के बाद तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर बी प्रभाकर का यहां से तबादला कर दिया गया था। वहीं रेंजर को मुख्यालय से अटैच किया गया था। वन दरोगा व वन रक्षक को भी तबादला कर अलग जगह भेजा गया था। मामले में वन विभाग की लापरवाही भी सामने आई थी। अभी मार्च माह चल रहा है, करीब तीन माह पहले भी एक बाघ का शव गोला रेंज में बरामद हुआ है। तीन माह के बाद दोबारा से शव बरामद होने के बाद एक बार फिर से बाघों को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed