फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Many flaws were found in Mitauli CHC

Lakhimpur Kheri News: मितौली सीएचसी में मिलीं कई खामियां

Tue, 19 May 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 19 May 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Many flaws were found in Mitauli CHC
मितौली। एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक समेत कर्मचारियों को फटकार लगाई। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर वार्ड बॉय के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने सबसे पहले अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था देखी, जो बेहद खराब मिली। मरीजों और तीमारदारों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी। परिसर में केवल एक सरकारी हैंडपंप चालू मिला, जबकि आरओ प्लांट में पानी नहीं था। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह से संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद जन औषधि केंद्र पर फार्मासिस्ट अनुपस्थित मिले। महिला शौचालयों में गंदगी और बाहर बदबूदार पानी भरा मिला। दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की भीड़ के बावजूद व्यवस्था ठीक नहीं थी। अस्पताल में बिजली और जनरेटर व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने अस्पताल प्रशासन को व्यवस्थाएं तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed