{"_id":"582b51454f1c1b57368ff09c","slug":"many-crowd-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नोट बदलने और जमा करने को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नोट बदलने और जमा करने को उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
bank
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक से धन निकासी करने में लोगों को छूटा पसीना
सभी एटीएम पर लगी रहीं लंबी-लंबी कतारें
गंगा स्नान की छुट्टी के बाद मंगलवार को जब बैंक खुलीं तो एक बार फिर पुराने 1000 और 500 के नोट बदलने की धींगा मुश्ती शुरू हो गई। सुबह से बैंकों में लंबी कतारें लग गई। एटीएम पर दिन भर लाइन टूट ही नहीं पाई। बैंकों और एटीएम पर लाइन में लगे लोग अपने साथ पानी और नाश्ते तक का इंतजाम करके आए थे। जिन घरों में शादी विवाह आदि मांगलिक कार्य होने हैं, वे लोग तैयारियां छोड़ कर बैंकों में दिखाई दिए।
भारतीय स्टेट बैंक में सुबह से सभी काउंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। मंगलवार को पैसा जमा करने और बदलवाने वालों से ज्यादा भीड़ धन निकासी करने वालों की थी। स्टेट बैंक में भीड़ ज्यादा होने के बावजूद लोगों का पैसों की किसी तरह निकासी हो गई, लेकिन दूसरी बैंकों में लोगों को मांग के अनुरूप पैसा नहीं मिल पाया। कई बैंकों के एटीएम कैश के अभाव में बंद रहे।
मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक के अलावा इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, जिला सहकारी बैंक, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, केनरा बैंक, पंजाब एंड सिंघ बैंक आदि के एटीएम चले जरूर, लेकिन भारी भीड़ के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। चार से पांच घंटा तक लाइन में खड़े रहने के बाद कहीं पैसा निकल पाया। लाइन में लगे कई लोग जब तक एटीएम तक पहुंच पाए तब तक एटीएम में कैश ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक में ठप रहा लेनदेन
जिला सहकारी बैंकों में पुराने 500 और 1000 रुपये के नोटों को जमा करने पर रिजर्व बैंक के रोक लगाए जाने के बाद मंगलवार को जिला सहकारी बैंक की सभी शाखाओं में लेनदेन पूरी तरह बंद रहा। बैंकों पर सर्वर डाउन होने की सूचना चस्पा कर दी गई थी। दोपहर के बाद लेनदेन शुरू हो सका लेकिन पांच सौ और हजार रुपये के नोट न जमा हो सके और न ही बदले जा सके। जिला सहकारी बैंक की जिले भर में कुल 62 शाखाएं और 16 एटीएम हैं। एटीएम तो करीब-करीब सभी चले, लेकिन शाखाओं में लेनदेन नहीं हो पाया इससे जिला सहकारी बैंक के खातेदारों को परेशानी उठानी पड़ी।
परेशान रहे जिला सहकारी बैंक के खाताधारक
जिला सहकारी बैंक में दोपहर तक लेन-देन बंद रहने से बैंक के खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ी। खाताधारक सत्य प्रकाश और रेनू पाल ने बताया कि वह बैंक से पैसा निकालने आए थे, पता चला कि बैंक में लेनदेन नहीं हो रहा है इससे परेशानी हुई। रोजमर्रा के खर्च के लिए पैसे की सख्त जरूरत है। भानुप्रिया और अंजुम का कहना था कि उनका केवल जिला सहकारी बैंक में खाता है। बैंक में लेनदेन बंद होने के कारण वह परेशान हैं।
अर्बन कोआपरेटिव बैंक में हुआ लेनदेन
अर्बन कोआपरेटिव बैंक में अभी तक प्रतिबंध संबंधी कोई आदेश न पहुंचने से वहां लेनदेन जारी रहा। यहां पुराने 500 और एक हजार के नोट जमा हुए और धन की निकासी भी हुई। कैश की कमी के कारण यहां लोगों को 5000 रुपये का कैश दिया जा रहा था। अर्बन कोआपरेटिव बैंक में जमा और निकासी करने वाले लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
भाजपाइयों ने लाइन में लगे लोगों को पानी पिलाया
बैंकों के सामने लगी लंबी-लंबी कतारों में खड़े लोगों की परेशानियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्टेट बैंक के सामने स्टाल लगाकर पानी पिलाने की व्यवस्था की। कार्यकर्ता हाथों को पानी भरे गिलास लेकर लोगों के पास जाकर उन्हें पानी पिला रहे थे। साथ ही धैर्य बनाए रखने को कहा।
जिला सहकारी बैंक को भी दें एक्सचेंज की अनुमति
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पपिल मनार ने अपने कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान जिला सहकारी बैंक में 500 और 1000 रुपये के नोटों के जमा होने और बदलने पर प्रतिबंध लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। कहा कि इससे जिला खीरी में ही जिला सहकारी बैंक के आठ लाख खाताधारकों को परेशानी उठानी पड़ेगी। उन्होंने मांग की कि जिला सहकारी बैंक को अन्य बैंकों की तरह जिला सहकारी बैक में भी 30 दिसंबर तक 500 और 1000 रुपये के नोट जमा करने और बदलने की अनुमति दी जाए। ताकि खाताधारक परेशानी से बच सकें।