{"_id":"6696e1e26ff0cbe4000926a4","slug":"many-appliances-were-damaged-due-to-high-voltage-at-night-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-124842-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रात में आए हाईवोल्टेज से कई उपकरण फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रात में आए हाईवोल्टेज से कई उपकरण फुंके
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में सोमवार की रात कई मोहल्लों की चार घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रही। काशीनगर में रात करीब 12 बजे के बाद जब आपूर्ति मिली तो अचानक हाईवोल्टेज आ गया, जिससे पंखा, चार्जर, बल्ब सहित कई उपकरण फुंक गए।
सोमवार की रात मोहल्ला सुआगाड़ा के आधे हिस्से में रात नौ से 12 बजे तक बत्ती गुल रही है। लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर फोन किया, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रात 12 बजे के बाद आपूर्ति मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं हिदायतनगर, प्यारेपुर के अलावा छाउछ, गढ़ी क्षेत्र में भी बत्ती आती-जाती रही।
वहीं मंगलवार को कलक्ट्रेट बिजली क्षेत्र के सहकारी बैंक के पास फॉल्ट होने से चार घंटों से अधिक आपूर्ति बाधित रही है। ऐसे में आसपास की दुकानों के अलावा घरों व सरकारी कार्यालयों में लोग परेशान नजर आए। गंगोत्रीनगर में सुबह 10 से तीन बजे तक सप्लाई बाधित रही है। जई विकास ने बताया कि फॉल्ट को खोजने में समय लग गया। फॉल्ट मिलते ही उसको दुरुस्त कराया और आपूर्ति शुरू करा दी।