फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Manmarzi: School opening on Sunday also, notice issued

मनमर्जी : रविवार को भी खोल रहे स्कूल, नोटिस जारी

Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Manmarzi: School opening on Sunday also, notice issued
लखीमपुर खीरी। शासन ने भले ही रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित कर रखा हो लेकिन इस्लामियां इंटर कालेज की प्रबंध समिति शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रखकर रविवार के दिन बच्चों को पढ़ने के लिए बुलाते हैं। शिक्षकों का तर्क है कि दूसरे समुदाय के बच्चों की संख्या सिर्फ गिनती की है, इसीलिए जुमे की नमाज के कारण शुक्रवार को विद्यालय बंद रखा जाता है। हालांकि, डीआईओएस ने प्रबंध समिति को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य मो. मियाज खां का कहना है कि जब से स्कूल की स्थापना हुई है, इसी नियम के अनुसार पढ़ाई और छुटटी आदि होती रही है। यह बात अधिकारियों की जानकारी में भी है। इस कॉलेज में छह सौ से ज्यादा बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें से दूसरे समुदाय के महज चार से पांच बच्चे ही हैं। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभागीय अधिकारियों के साथ ही स्कूल प्रबंध समिति के सदस्यों में अफरा-तफरी मची हुई है।
विज्ञापन


जुमे की नमाज को लेकर कई बार बच्चे बहाना बना देते हैं। जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। पढ़ाई प्रभावित न हो इसको लेकर रविवार को स्कूल समय से खोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मो. मियाज खान, प्रधानाचार्य इस्लामियां इंटर कालेज

मुझे आज ही इस बारे में पता चला है। मनमाने तरीके और नियमों का उल्लघंन करने की बात प्रकाश में आते ही नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं आया तो कॉलेज की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र प्रताप सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed