{"_id":"68c84cc9492613db77092571","slug":"mandis-near-the-border-opened-happiness-was-seen-among-the-shopkeepers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-155821-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीमा से सटी मंडियां खुलीं, दुकानदारों में दिखी खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीमा से सटी मंडियां खुलीं, दुकानदारों में दिखी खुशी
Mon, 15 Sep 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 15 Sep 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा के बनगवां मंडी में खुली दुकानें। संवाद
गौरीफंटा। जेन-जी आंदोलन के बाद मंगलवार की शाम को सील हुए गौरीफंटा बाॅर्डर को नेपाल में माहौल शांत हो जाने के बाद रविवार दोपहर बाद से खोल दिया गया। इसीके साथ ही बाॅर्डर पर बंद पड़ी भारतीय मंडियां व बाजार भी खुल गए हैं। सोमवार को खरीदारी करने के लिए नेपाली ग्राहक भी बड़ी संख्या में आए।
सूंड़ा बाजार, चंदनचौकी मंडी, बसही, खजुरिया, तिकुनिया व पलिया बाजार में भी सुबह से ग्राहकों की भीड़ दिखी, जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी। नेपाल में दशहरा पर्व सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। त्योहार के नजदीक आने से भारतीय महानगरों में काम करने वाले नेपालियों का स्वदेश नेपाल लौटना शुरू हो गया है।
सोमवार को गौरीफंटा बाॅर्डर पर सैकड़ों की संख्या में धनगढ़ी-नेपाल जाने वाले नेपाली नागरिकों की भीड़भाड़ देखने को मिली। भीड़ को नियंत्रित करने व इंट्री कर देने के लिए गौरीफंटा पुलिस व एसएसबी के जवानों ने दो लंबी लाइन लगवा दी।
विज्ञापन
अचानक मौसम के करवट लेने से आई तेज बारिश के चलते खुले में मार्ग पर खड़े सैकड़ो की संख्या में नेपाल जाने वाले नेपाली नागरिक सामान सहित इंट्री कराने के लिए भीगते रहे। इससे महिला व बच्चों को खासी परेशानी हुई। एसएसबी के सहायक कमांडेंट विवेक यादव ने बताया कि सुबह पांच बजे से रात आठ बजे बैरियर बंद होने तक कड़ी चेकिंग की जा रही है।
000000000
1469 लोग गौरीफंटा बाॅर्डर से गुजरे
पलियाकलां। आम लोगों के लिए बाॅर्डर खुलने के बाद रविवार को दोपहर बाद से गौरीफंटा बाॅर्डर से होकर 1469 लोग गुजरे हैं। इसमें 444 नेपालियों ने भी भारत में प्रवेश किया है। हिंसा के बाद से सुरक्षाकर्मी अलर्ट हैं और आने-जाने वालों की इंट्री करने के बाद ही उन्हें जाने दे रहे हैं। इसके अलावा नेपाल से आने वाले भारतीयों के आईडी प्रूफ चेक कर उनको आने दिया जा रहा है। नेपालियों की भी चेकिंग की जा रही है। संवाद
0000000000
सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज शुरू
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में आंदोलन के बाद कैलाली जिले के 108 कार्यालयों में हुई तोड़फोड़ व आगजनी के बाद सोमवार को धनगढ़ी स्थित जिला प्रशासन, जिला अदालत, भंसार समेत कुछ अन्य कार्यालयों में कामकाज शुरू हो गया। धनगढ़ी कस्टम भंसार के सूचनाधिकारी खेम प्रसाद आर्याल ने बताया कि भंसार कार्यालय पर बैंक काउंटर समेत आयात-निर्यात का कामकाज शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से तेल व गैस टैंकर नेपाल आए हैं। साथ ही 25 मालवाहक वाहन भी नेपाल गए हैं। संवाद
000000000
जेलों से फरार कैदियों की धरपकड़ जारी
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल में आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों द्वारा जेलों से छुड़ाए गए कैदियों को पकड़ने की धरपकड़ लगातार जारी है। उनको वापस जेल में डालने का कार्य पुलिस कर रही है। सुदूर पश्चिम प्रदेश के नौ जिलों में स्थित सात जेलों से 1458 कैदी फरार हो गए थे। इसमें से करीब 600 से अधिक कैदियों को पकड़ा जा चुका है। कंचनपुर जिले की जेल में कैद 469 कैदी फरार हुए थे, इनमें से 239 को अब तक पकड़ा जा चुका है। संवाद
000000000
दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
धनगढ़ी (नेपाल)। जेन-जी आंदोलन में मारे गए व शहीद हुए लोगों की याद में रविवार शाम को धनगढ़ी में दीप प्रज्जवलन कार्यक्रम हुआ। इसमें गैर सरकारी संस्था महासंघ नेपाल, नेपाल पत्रकार महासंघ कैलाली, कैलाली जिला बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शहीदों को याद किया और दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। संवाद