फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mandi Secretary's order - Sell wheat only at purchase centers, not at commission

Lakhimpur Kheri News: मंडी सचिव का फरमान- आढ़त नहीं, क्रय केंद्रों पर ही बेचें गेहूं

Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mandi Secretary's order - Sell wheat only at purchase centers, not at commission
मंडी की आढ़तों पर तौला जाता गेहूं-संवाद - फोटो : कार्यक्रम में मौजूद पंच प्यारे।
लखीमपुर खीरी। एमएसपी से ज्यादा मूल्यों पर बिक रहे आढ़तों पर गेहूं को लेकर मंडी सचिव ने नया फरमान जारी किया, इससे किसान आक्रोशित हो गए। मंडी सचिव ने किसानों को आढ़तों के बजाय क्रय केंद्रों पर फसल बेचने की बात कही।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि सरकारी केंद्रों पर तमाम तरह की प्रक्रिया के बाद ही उनकी फसल खरीदी जाती है। साथ ही भुगतान के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। हालांकि मंडी सचिव ने आरोपों को निराधार बताते हुए इसे शासन के आदेश का पालन करना बताया। इस दौरान करीब एक घंटे तक आढ़त पर खरीद बंद रही।
विज्ञापन

इस बार 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। जिले को 94 हजार मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य दिया गया है। वहीं 159 केंद्रों पर खरीद की जा रही है। विभिन्न एजेंसियों के 14 केंद्र मंडी में बनाए गए हैं। खरीद 15 जून तक चलनी है। जिला प्रशासन खरीद को लेकर किसानों को केंद्रों पर गेहूं तौलवाने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, किसान केंद्र पर न आकर आढ़तों पर जा रहे हैं। हाल यह है कि सरकारी केंद्रों के सापेक्ष कई गुना ज्यादा खरीद आढ़तों पर हो चुकी है। शनिवार को नया मौखिक फरमान जारी किया। फरमान में आढ़तों पर किसानों को गेहूं न खरीद कर क्रय केंद्रों पर भेजने की बात कही गई। ऐसा न करने पर गेट पास जारी न करने की भी बात कही। इस पर तमाम किसान आक्रोशित हो गए और मंडी सचिव से मुलाकात की। करीब एक घंटे के बाद तौल दोबारा शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed