{"_id":"588b87554f1c1bbd7ecf7273","slug":"mandi-has-been-training-personnel-in-rajapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजापुर मंडी में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजापुर मंडी में कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
election
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईवीएम और वीवीपैड के बारे में बारीकी से दी जानकारी
विधानसभा चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराने को तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंडी परिसर में शुरू हुआ। पहले दिन कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में दो पालियों में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों प्रथम को इलेक्ट्रानिक वोंटिग मशीन के बारे में मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। इसमें कुल 2400 कार्मिकों ने हिस्सा लिया।
मतदान के संबंध में व्यावहारिक और सैद्धांतिक प्रशिक्षण देते हुए प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण राजीव श्रीवास्तव और जिला प्रशिक्षण अधिकारी अनुज श्रीवास्तव ने कहा आप सभी गहनता एवं बारीकी से ईवीएम के संबंध में पूरी जानकारी कर लें और कही भी कोई दुविधा होने पर नि:संकोच होकर पूछ लें। ताकि मतदान के दिन कोई दिक्कत न आए। उन्होने बताया कि पीठासीन अधिकारी के रूप में आपके कर्तव्य अत्यन्त महत्वपूर्ण है।
प्रशिक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर पल्लवी मिश्रा ने डाक मतपत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसीएमओ बीबी राम ने कहा कि मतदान ड्यूटी के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखे। प्रभारी अधिकारी ईवीएम जेएस परमार ने प्रशिक्षण में वीवीपैड के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि विधानसभा चुनाव में वीवीपैड का इस्तेमाल विधानसभा लखीमपुर सदर एवं गोला में किया जाएगा।