फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man was secretly getting married in lakhimpur kheri first wife arrived with police

धोखेबाज है अभिषेक: मोनिका के बाद शालिनी से चोरी छिपे कर रहा था शादी, मंडप पर पहुंची दूसरी बीवी ने खोली पोल

Wed, 03 May 2023 09:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 03 May 2023 09:57 PM IST
सार

दूसरी शादी होने की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ से आई मोनिका ने बताया कि साल 2015 उसने अभिषेक के साथ विवाह किया था। दोनों की यह लव मैरिज थी।

विज्ञापन
man was secretly getting married in lakhimpur kheri first wife arrived with police
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मंगलवार की देर रात एक लड़की के विवाह की रस्म शुरू होने वाली थी, दुल्हन सजकर तैयार थी। लड़की पक्ष के लोग बरात की तैयारियों में लगे थे कि विवाह स्थल पर एक महिला ने अचानक पहुंचकर हंगामा शुरू दिया। बताते हैं कि जिस लड़के के साथ शादी हो रही थी वह पहले से ही शादीशुदा था। फिर क्या था, जानकारी होते ही लड़की पक्ष के लोगों ने इस बात का विरोध किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आई जहां पर देर रात दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन

थाना फरधान निवासी वीरेन्द्र विक्रम सिंह ने अपनी पुत्री शालिनी का विवाह अभिषेक सिंह पुत्र दिनेश कुमार सिंह निवासी एसआर घाट मिटहिया ग्राम घुनौली ठकुरन बाराबंकी से तय किया था। दो मई को बरात आनी थी। वधू पक्ष के लोगों ने बारात के स्वागत और खानपान की पूरी व्यवस्था कर रखी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से लेकर पैलेस तक लोगों में खुशियां देखी जा रही थी। रात करीब नौ बजे अचानक एक महिला ने विवाह स्थल पर पहुंचकर वधू पक्ष के लोगों से मुलाकात की जिसके बाद मामला खुल सका। बताते हैं कि अभिषेक सिंह ने साल 2015 में लखनऊ निवासी राजकुमार की पुत्री मोनिका सिंह से विवाह कर चुका है। 

विज्ञापन

अभिषेक के शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद लड़की पक्ष के लोगों में भारी गुस्सा देखा गया। मोनिका के हंगामे की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। शालिनी के पिता ने बताया कि बेटी की शादी के लिए लड़के वालों को 10 लाख रुपये नगद, एक लाख के कपड़े, एक लाख 32 हजार रुपयों से तिलक और बरीक्षा के अलावा एक हीरे की अंगूठी दी थी। 

आरोप है कि लड़के वालों ने पहले हुई शादी के बारे में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी थी। देर रात तक कोतवाली में चले हंगामे के बाद दहेज में दिए गए रुपयों सहित अन्य सामान वापस करने पर सहमति बनी जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

अदालत में चल रहा है दोनों का मामला
दूसरी शादी होने की जानकारी मिलने के बाद लखनऊ से आई मोनिका ने बताया कि साल 2015 उसने अभिषेक के साथ विवाह किया था। दोनों की यह लव मैरिज थी। कुछ ही सालों के बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई जिसके बाद से वह अभिषेक से दूर रह रही थी। साथ ही दोनों का एक वाद न्यायालय में भी विचाराधीन चल रहा है। अदालत से फैसला न होने के चलते अभिषेक दूसरी शादी रचाने की फिराक में था। विवाह हो पाता इससे पहले ही पत्नी को इत्तला हो गई।

दोबारा शादी करने की जानकारी मिलने के बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बीच दहेज में लिए गए सामान और नगदी वापस करने की बात पर सहमति बन गयी थी। इसी के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। -चन्द्रशेखर सिंह, शहर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed