फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man tried to rape a 7 years old girl

सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
man tried to rape a 7 years old girl
man tried to rape a 7 years old girl
ओयल (लखीमपुर खीरी)। घर के बाहर छोटी बहन के साथ खेल रही सात साल की बच्ची को गांव का युवक टॉफी देने के बहाने बहला फुसलाकर ले गया और गन्ने के खेत के निकट झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज आने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी ओयल क्षेत्र के एक ग्रामीण ने बताया कि बुधवार की शाम सात साल की पुत्री घर के बाहर अपनी छोटी बहन के साथ खेल रही थी। गांव का ही एक 40 वर्षीय युवक टॉफी दिलाने के बहाने पुत्री को बहला फुसलाकर करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित गन्ने के खेत के पास लगी झाड़-झंखाड़ में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और बच्ची की मां भी पहुंच गई। ऐसे में अपने को घिरता देख आरोपी धमकी देता हुआ भाग निकला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पिता गुरुवार की सुबह बच्ची को लेकर ओयल पुलिस चौकी पहुंचा और तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। हरकत में आई पुलिस ने ताबड़तोड़ छापे मारकर आरोपी को गांव से ही हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज दिलीप प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिली है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण केे लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed