फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man parked bike by the barrage and jumped into the Sharada river in lakhimpur kheri

Lakhimpur Kheri: बैराज के किनारे बाइक खड़ी कर शारदा नदी में कूदा युवक, डिग्गी में मिला सुसाइड नोट

Tue, 09 Sep 2025 02:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 02:32 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में शारदानगर बैराज पर बाइक खड़ी कर एक युवक नदी में कूद गया। बाइक की डिग्गी में एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें एक युवती और उसके परिवार पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
man parked bike by the barrage and jumped into the Sharada river in lakhimpur kheri
शारदा बैराज पर मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र में शारदानगर बैराज के किनारे बाइक खड़ी कर खीरी टाउन निवासी युवक प्रिंस जोशी नदी में कूद गया। जानकारी मिलने पर शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां उसकी बाइक खड़ी मिली, जिसकी डिग्री खुली थी। उसमें सुसाइड नोट रखा मिला। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दी। उसकी तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खीरी टाउन के मोहल्ला जोशी टोला निवासी प्रिंस जोशी (25 वर्ष) पुत्र कमलेश कुमार जोशी मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे शारदानगर बैराज पर पहुंचा। उसने अपनी बाइक बैराज के किनारे खड़ी कर दी और नदी में छलांग लगा दी। यह देख बैराज पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गहरे पानी में लापता हो गया। पुलिस ने बाइक की डिग्गी से सुसाइड नोट बरामद किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: लखीमपुर खीरी के ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा ने बरपाया कहर, 12 घंटे में पांच मकान नदी में समाए
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती और उसके परिवार पर लगाया ये आरोप 
सुसाइड नोट में एक युवती और उसके परिवार से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। युवक ने लिखा है कि जब तक मैं जिंदा रहूंगा तब तक ये लोग मेरे परिवार को परेशान करते रहेंगे। मैं अपना मानसिक संतुलन खो चुका है। सूचना पर एसडीएम धौरहरा शशिकांत मणि, शारदानगर प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवक की तलाश कराई जा रही है। एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed