फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man has two unique stones one changing colour in Lakhimpur kheri

गोमती में मिले अनूठे पत्थर: टॉर्च की रोशनी में एक का बदलता है रंग, दूसरे की है ये खूबी; लोग अंचभित

Mon, 11 Sep 2023 04:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 04:24 PM IST
सार

धर्माखेड़ा के मुकेश को तरह तरह के पत्थर जमा करने का शौक है। उनका दावा है कि उनके पास ऐसे दो पत्थर है, जो अपने आप में अनूठे है। ये दोनों पत्थर उन्हें गोमती नदी में मिले। एक पत्थर टॉर्च की रोशनी में रंग बदलता है दूसरा गर्म करने पर उससे चंबुक चिपकने लगता है। 

विज्ञापन
man has two unique stones one changing colour in Lakhimpur kheri
रंग बदलता है ये पत्थर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैगलगंज में अलग-अलग तरह के पत्थरों को जमा करने के शौकीन धर्माखेड़ा निवासी मुकेश के हाथ दो खास तरह के पत्थर लगे हैं। एक पत्थर को अगर गर्म किया जाए तो चुंबक चिपकने लगता है। वहीं दूसरे पत्थर पर टार्च की सफेद रोशनी डाली जाए तो वह रंग बदलता है और अंगारे की तरह दिखता है। मुकेश के यह दोनों पत्थर कस्बे में चर्चा के विषय हैं। 

विज्ञापन


पत्थर का नाम क्या है, कौन सी धातु है, मुकेश को यह नहीं पता लेकिन इन पत्थरों को देखने वाले जरूर उनके घर पहुंच रहे हैं। मुकेश करीब 10 वर्षों से पत्थरों को जमा करने का काम कर रहे हैं। वह गोमती किनारे और अन्य स्थानों से अलग-अलग रंग और आकार के पत्थर घर लाते हैं। जमा किए हुए दो पत्थर ऐसे हैं, जिनकी कस्बे व पड़ोसी गांवों में चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: युवती के मंगेतर को धमकाया, फोन पर युवक बोला- उससे शादी की तो जान से मार दूंगा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिखने में साधारण, गर्म करने पर नजर आती खूबी

मुकेश के पास करीब 800 आठ सौ ग्राम वजनी पत्थर है। यह पत्थर दिखने में तो साधारण लगता है। गर्म करने पर इसकी खूबी पता चलती है। गर्म करते ही पत्थर चुंबक को पकड़ने लगता है। ऐसा क्यों होता है इसका जवाब मुकेश के पास नहीं है। उसने कई लोगों को यह पत्थर दिखाया, लेकिन कोई इसकी वजह नहीं बता सका।

अंगारे की तरह नजर आता है पत्थर

दूसरे पत्थर का वजन करीब आठ किलो है। इस पत्थर की खूबी यह है कि अगर पत्थर से सटाकर टार्च की रोशनी लगाई जाती है, तो पत्थर दहकते अंगारे की तरह नजर आता है। इस पत्थर का रंग दूधिया है। टार्च की रोशनी में इसका रंग लाल और सुनहरा हो जाता है। इस पत्थर को देखने अब तक कई लोग पहुंच चुके हैं। मुकेश का कहना है कि यह पत्थर उन्हें गोमती नदी के किनारे पर मिला था। घर लाए तो इसकी खूबी का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed