फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man from Lakhimpur Kheri escapes police custody found after 24 hours in Bareilly

Bareilly News: पुलिस को चकमा देकर भागा लखीमपुर खीरी का युवक, 24 घंटे बाद खंडहर में मिला

Tue, 14 Jul 2026 12:33 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 14 Jul 2026 12:33 PM IST
सार

मनौना धाम दर्शन करने आया युवक अचानक लापता हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने उसे ढूंढ लिया, लेकिन मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाते समय वह फिर भाग गया। इसके 24 घंटे बाद वह खंडहर में लेटा मिला। 

विज्ञापन
man from Lakhimpur Kheri escapes police custody found after 24 hours in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लखीमपुर खीरी से बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम आए मानसिक रूप से अस्वस्थ श्याम किशोर बृहस्पतिवार को महंत के दर्शन की लाइन से लापता हो गया। परिजनों ने दो दिन तलाश के बाद पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने सी प्लान एप के जरिये रविवार दोपहर उनको आसपुर गांव में ढूंढ लिया। 

विज्ञापन


मेडिकल के लिए रात में भमोरा ले जाने के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया। इसके बाद आंवला और भमोरा थाने की टीमों ने रविवार रात से सोमवार सुबह तक मकरंदपुर रेलवे स्टेशन और आसपास के जंगलों में तलाश की। देर शाम श्याम किशोर पशुपालन विभाग की इमारत के पीछे खंडहर में सोता मिला। पुलिस ने उसको पकड़कर परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


पिता दयाराम ने बताया कि श्याम किशोर उनका इकलौता बेटा है। दो साल पहले पोते के निधन के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान था। आर्थिक तंगी के कारण जमीन गिरवी रखकर उनका इलाज कराया जा रहा था। मनौना धाम के बारे में सुनने पर यहां इलाज के लिए आया था। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने बताया कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed