{"_id":"6825c0f0622c78e19a030dae","slug":"man-died-after-being-crushed-by-a-tanker-on-the-highway-in-lakhimpur-kheri-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर टैंकर ने युवक को कुचला... मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर टैंकर ने युवक को कुचला... मौके पर मौत
Thu, 15 May 2025 03:55 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 15 May 2025 03:55 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में बहराइच-लखीमपुर हाईवे पर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित टैंकर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरावनपुरवा परसा निवासी 40 वर्षीय मनोहर लाल पुत्र बदलू जो मंदबुद्धि बताया जाता है। वह हाईवे किनारे प्लास्टिक व डिब्बे बीनने के बाद सड़क पार कर रहा था। तभी लखीमपुर की तरफ से आ रहे टैंकर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना पाकर पहुंची धौरहरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। सीओ प्रीतमपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने टैंकर कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद उसका चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन