फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   man committed suicide

नाना के यहां रह रहा युवक फंदे से लटका

Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide
पलिया के नगला गांव में घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के नगला गांव में नाना के यहां रह रहे युवक ने फंदे से लटककर जान देदी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे क्या कारण रहा पुलिस भी नहीं बता सकी।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के परसपुर निवासी राजेंद्र का 18 वर्षीय पुत्र अर्जित कुमार पलिया के नगला गांव में अपने नाना के यहां रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक नाना के निधन के बाद से वह ही उनके घर में रुकता था शनिवार रात उसने झोपड़ीनुमा घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसआई अनीस कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है। पुलिस के पहुंचने से पहले भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मृतक के घर पर लगी रही।
विज्ञापन

मानसिक मंदित युवक का शव तालाब से बरामद
तिकुनियां। तीन दिन से लापता चल रहे कस्बा निवासी मानसिक मंदित युवक का शव मंदिर के पास स्थित तालाब से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा निवासी रमाकांत अवस्थी ने बताया कि उनका 28 वर्षीय पुत्र जितेंद्र मानसिक मंदित होने के कारण उसका इलाज लखनऊ से चल रहा था। शुक्रवार को वह घर से अचानक चला गया। रविवार सुबह करीब 10 बजे उसका शव मंदिर के पास स्थित तालाब में तैरता दिखाई दिया। मामले की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने उसकी शिनाख्त भी की। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed