फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Make sure you get cervical cancer vaccine: DM

सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन जरूर लगवाएं : डीएम

Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Make sure you get cervical cancer vaccine: DM
लखीमपुर खीरी। डॉक्टर्स-डे के मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि केवल स्वयं अपने बच्चे को सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन नहीं, बल्कि जिले वासियों से भी अपील करें कि वे इस गंभीर रोग से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि आईएमए की यह सराहनीय पहल है। सभी स्कूलों से अपील है कि वे इसमें सक्रिय भागीदारी करें, ताकि आने वाली पीढ़ी का स्वास्थ्य और भविष्य दोनों सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारियों और डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिले के उन प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मेडिकल नीट व इंजीनियरिंग आईआईटी जैसी परीक्षाओं में अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि यह सिर्फ स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि जनचेतना और जिम्मेदारी का विषय है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए वैक्सीनेशन एक प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम में मौजूद महिला चिकित्सकों ने बताया कि 09 वर्ष से 14 वर्ष की बालिकाओं को दो डोज तथा 14 वर्ष ऊपर 45 वर्ष तक की महिलाओं को 03 डोज लगाने जरूरी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed