फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Make daughters self-sufficient by educating them, don't impose your views

बेटियों को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाएं, अपना नजरिया न थोपें

Wed, 09 Mar 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Make daughters self-sufficient by educating them, don't impose your views
कलक्ट्रेट सभागार में महिलाओं को सम्मानित करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह।
महिला दिवस पर बोले डीएम, अच्छा काम करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि आने वाला समय बेटियों का है। इसलिए बेटियों को शिक्षित कर स्वावलंबी बनाएं। अपना नजरिया बच्चे पर न थोपें। इस दौरान डीएम ने मतदाता जागरूकता में प्रशंसनीय कार्य करने वाली महिला अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीएम ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सर्वश्रेष्ठ मतदान प्रतिशत में जिला टॉप पांच में रहा। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान में हर फील्ड में महिलाओं की उपादेयता को न केवल समझा जा रहा है, बल्कि उन्हें उचित स्थान भी मिल रहा है। एसडीएम श्रद्धा सिंह, रेनू, इला प्रकाश, तहसीलदार अमिता यादव, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य गुरु नानक विधिक सभा मीनाक्षी तिवारी, एसएचओ महिला थाना शकुंतला उपाध्याय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने एसडीएम श्रद्धा सिंह, इला प्रकाश, रेनू, तहसीलदार अमिता यादव, नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री, जागृति सिंह, अवर अभियंता कल्पना वर्मा, बीडीओ प्रीति तिवारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शकुंतला उपाध्याय सहित 14 महिला लेखपाल, 10 महिला पुलिस कर्मी, 10 ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पांच सफाई कर्मी, 20 शिक्षिका, 20 आंगनबाड़ी कार्यकत्री, 10 स्वयं सहायता समूह, एक महिला कोटेदार, एक महिला कल्याण विभाग की कार्मिक आदि का सम्मान हुआ। उधर, रंगोली बनानी छात्राओं के साथ मतदाता जागरूकता गीत प्रस्तुत करने वाली कक्षा सात की छात्रा आकाशी त्रिवेदी, कक्षा दो की अभया मिश्रा, कक्षा सात के आशुतोष त्रिवेदी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed