फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Make arrangements for electricity, toilets and water at polling places.

Lakhimpur Kheri News: मतदेय स्थलों पर विद्युत, शौचालय, पानी की व्यवस्था दुरुस्त कर लें

Wed, 01 May 2024 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Make arrangements for electricity, toilets and water at polling places.
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने मंगलवार को लखनऊ मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब और आईजी तरुण गाबा जिले में पहुंचे। कलक्ट्रेट सभागार में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में एसडीएम-सीओ संयुक्त भ्रमण कर कमियों को दूर कर लें। मतदेय स्थलों पर विद्युत, शौचालय, पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयुक्त ने कहा कि थाना स्तर पर चुनाव, हालचाल, शिकायत आदि रजिस्टर बना लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट, उड़नदस्ता टीम, वीडियो निगरानी टीम आदि पूरी तरह सक्रिय रहे। पोलिंग पर्सन्स को प्रशिक्षण में विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम और दक्ष बनाएं। मतदान दिवस पर जहां पोलिंग पार्टी सुस्त हो, वहां समय से पोलिंग पर्सन का रिप्लेसमेंट एवं उन्हें बढ़ाने की कार्रवाई तत्परता से कराएं। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं का प्राथमिकता में मतदान कराए।
विज्ञापन

आईजी तरुण गाबा ने कहा कि चुनाव एक महायज्ञ है जिसमें सभी अधिकारी, कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। फील्ड में एमसीसी उल्लंघन के मामलों में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की जाए। पुलिस ड्यूटी का रेंडमाइजेशन प्रॉपर हो। सीएपीएफ की फील्ड में तैनाती आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप करें। ईवीएम सिक्योरिटी प्लान ठीक से करें। शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक के बाद मंडलायुक्त और आईजी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति राजापुर में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही जिला पंचायत इंटर कॉलेज खीरी टाउन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खीरी टाउन के बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यवेक्षक ने मतदान केंद्रों का जाना हाल
मोहम्मदी। चुनाव पर्यवेक्षक श्रीधर केरुचरी ने मंगलवार को पीडी इंटर कॉलेज जेपी इंटर कॉलेज दिलावलपुरपुर मतदान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि केंद्रों पर जो कमियां हैं, उनको दुरुस्त कर लें। निरीक्षण के दौरान सीओ अरुण कुमार सिंह इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed