{"_id":"6588802276bde2e3cf0e0e96","slug":"main-accused-of-man-singh-murder-case-arrested-sent-to-jail-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-11622-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मान सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मान सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
विज्ञापन
गौरीफंटा पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी शिवा।
पलियाकलां। गोला के भुड़वारा निवासी मान सिंह की हत्या का मुख्य आरोपी उसके सौतेले भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
महमदपुर गांव निवासी उमा देवी पत्नी सत्यराम पुलिस को अपने भाई मान सिंह की गुमशुदगी की रिपोर्ट 18 दिसंबर को दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद दो आरोपी शिवा पुत्र प्रेमचंद्र और उसके दोस्त अनिकेत पुत्र बालगोविंद निवासी मोहल्ला ढाकिन पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की।
अनिकेत को पकड़कर पूछताछ की तो उसने जमीनी विवाद में मान सिंह के सौतले भाई शिवा के साथ मिलकर हत्या की बात बताई। पुलिस ने शव बरामद कर अनिकेत को जेल भेज दिया गया था। मुख्य आरोपी शिवा फरार चल रहा था। गौरीफंटा कोतवाल अवधेश कुमार यादव ने बताया कि रविवार को उसे डिगनिया तिराहे से सूंड़ा जाने वाले रास्ते से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संवाद