फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mailani-Nanpara railway route is now closed till 31st

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-नानपारा रेल मार्ग अब 31 तक बंद

Tue, 05 Aug 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mailani-Nanpara railway route is now closed till 31st
मैलानी रेलवे स्टेशन पर चस्पा नोटिस। संवाद
मैलानी। मैलानी-नानपारा के बीच संचालित मीटरगेज ट्रेनों का संचालन 31 अगस्त तक बंद रहेगा। इस आशय का नोटिस रेलवे स्टेशन की समय-सारिणी के बोर्ड पर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा मीटरगेज खंड के भीरा और पलिया कलां स्टेशनों के बीच बनबसा बैराज से पास किया गया पानी रेलपथ के आर-पार रिसाव कर जाने लगा था। सुरक्षा के लिहाज से रेलवे ने इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर बचाव कार्य शुरू करा दिया। पूर्व में 10 अगस्त तक रेलवे ने ट्रेनों का संचालन बंद करने की विज्ञप्ति जारी की थी, लेकिन यहां रेलवे स्टेशन पर चस्पा किए गए नए नोटिस में संचालन 31 अगस्त तक बंद रहने की बात लिखी है।
विज्ञापन

मैलानी-नानपारा मार्ग पर पिछली 30 जून से ट्रेन का संचालन बंद है। पहले सात जुलाई, फिर 14 जुलाई, 27 जुलाई और फिर दस अगस्त तक संचालन बंद रहने की सूचना जनसंपर्क विभाग की ओर से दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
यात्री परेशान, दोगुना देना पड़ रहा किराया
एक माह से भी अधिक समय से मैलानी से नानपारा के बीच ट्रेनें बंद होने से यात्री परेशान हैं। मजबूरन उन्हें बसों से ट्रेन की अपेक्षा कई गुना अधिक किराया खर्च कर धक्के खाते हुए जोखिम भरा सफर कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने अतिशीघ्र इस मार्ग पर रेल संचालन पुन: बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed