फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mailani-Gorakhpur Express will go from Pilibhit to Gorakhpur from tomorrow.

Lakhimpur Kheri News: कल से पीलीभीत से गोरखपुर जाएगी मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस

Fri, 31 Jan 2025 11:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Mailani-Gorakhpur Express will go from Pilibhit to Gorakhpur from tomorrow.
भगवत स्वरूप बाथमपूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा मैलानी
मैलानी। ट्रेन नंबर 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर-पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी। दो फरवरी को गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का रैक यहां से उद्घाटन के लिए पीलीभीत तक खाली भेजा जाएगा और कल से ही ट्रेन नंबर 15010 पीलीभीत से गोरखपुर के लिए रवाना होगी। क्षेत्रवासियों ने इसका मार्ग विस्तार बरेली तक करने की मांग की है।
विज्ञापन

एनई रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह की विज्ञप्ति के मुताबिक दो फरवरी को 15010 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस पीलीभीत से शाम 16:05 बजे प्रस्थान कर पूरनपुर से शाम 17:10 और मैलानी से 18:05 बजे छूटकर दूसरे दिन सुबह 07:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह 15009 दो फरवरी को गोरखपुर से रात 22:15 बजे प्रस्थान कर मैलानी से पूर्वाह्न 11:30 बजे, पूरनपुर से 12:25 बजे छूटकर पीलीभीत 13:25 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन


मैलानी-पीलीभीत के बीच अन्य ट्रेनों का समय भी बदला
गोरखपुर एक्सप्रेस का पीलीभीत तक विस्तार होने से मैलानी-पीलीभीत के बीच संचालित ट्रेनों का समय भी बदला है। दो फरवरी से ट्रेन नंबर 55360 मैलानी-पीलीभीत अब मैलानी से पूर्वाह्न पौने ग्यारह के बजाय साढ़े दस बजे, ट्रेन नंबर 55362 मैलानी-पीलीभीत पैसेंजर मैलानी से शाम 17:50 के बजाय 18:05 बजे प्रस्थान करेगी। 55085 पीलीभीत-डालीगंज पैसेंजर शाम 19:40 के बजाय 19:45 बजे मैलानी पहुंचेगी। इसके अलावा 55320 पीलीभीत-बरेली सिटी अब पीलीभीत से दोपहर 13:55 के बजाय 13:15 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed