फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahatma Gandhi's death anniversary celebrated with reverence and determination

Lakhimpur Kheri News: श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

Fri, 30 Jan 2026 10:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 30 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mahatma Gandhi's death anniversary celebrated with reverence and determination
शहीद दिवस पर गोला में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत :सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी के की ओर से शुक्रवार को कांग्रेस भवन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च करते हुए शहर के कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दो मिनट का मौन रखकर बापू सहित देश के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इसके बाद कांग्रेस भवन में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि 30 जनवरी 1948 का दिन भारत के इतिहास में वेदना के साथ याद किया जाता है। महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा और मानवता का संदेश देता है। गोष्ठी को जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, कैप्टन मोनिस अली नकवी, प्रवक्ता रवि तिवारी, नवाज खान, दीपक वाजपेई ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों व जवानों ने दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि

फोटो- 34

लखीमपुर खीरी। 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को शहीद दिवस श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने दो मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी सहित देश की आज़ादी, अखंडता और संप्रभुता के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शहीद दिवस केवल स्मरण का नहीं, बल्कि आत्मचिंतन और संकल्प का अवसर है। संवाद

महात्मा गांधी को किया नमन

फोटो-30
गोला गोकर्णनाथ। नगर व क्षेत्र में शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। शुक्रवार को नगर की भारत भूषण कॉलोनी स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की। इस मौके पर प्रेमकुमार वर्मा, सुधीर शुक्ला, राकेश विश्वकर्मा, रामकुमार वर्मा, अनिल कुमार शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी को नमन किया। संवाद

शहीद दिवस पर गोला में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत :सोशल मीडिया

शहीद दिवस पर गोला में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत :सोशल मीडिया

शहीद दिवस पर गोला में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत :सोशल मीडिया

शहीद दिवस पर गोला में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत :सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed