{"_id":"9120251f57ba29040e893d17eab6fc37","slug":"maharana-pratap-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 09 May 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
भारत के वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती शहर में धूमधाम से मनाई गई। इस
विज्ञापन
मौके पर उनके शौर्य की चर्चा की गई तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
लिया गया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बैठक कर महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके देश प्रेम की चर्चा की। क्षत्रिय समाज ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में कुंवर राकेश ब्रह्म चंदेल, प्रदीप चंदेल, जय सिंह चौहान, राजेश सिंह, डॉ.उदयभानु सिंह और अवधेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने शहर की श्रीराम शाखा और सुभाष शाखा पर कार्यक्रम किया। यहां सामाजिक कार्यकर्ता राजेश दीक्षित ने कहा कि जब हम राणा प्रताप को याद करते हैं तो हमें उनका भाला, चेतक, घास की रोटियां, भूख से बिलखते छोटे-छोटे बच्चे, अपने आप ही याद आ जाते हैं। घोर प्रतिकूलताओं और चुनौतियों में भी वे न टूटे न बिखरे। इस मौके पर जिला प्रचारक तुलसीराम, अमित, सुशील गुप्ता, शेषधर द्विवेदी, आशू मिश्रा, रामलाल सिंह, लाखन सिंह और प्रोफेसर विजय गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित थे। सपा ने लोहिया भवन में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई। यहां अनुराग पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राणा प्रताप जयंती पर अवकाश घोषित कर क्षत्रिय समाज का सम्मान बढ़ाया है। इस मौके पर नरेश यादव, चंदनलाल वाल्मीकि, पीयूष भल्ला, उत्तम वर्मा, विनोद वर्मा सहित तमाम लोग शामिल थे।
शहर के चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल में महाराण प्रताप जयंती और सहायक दिवस मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां विद्यालय की प्रबंधक कुमुद गोविल ने सभी को उपहार और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। यहां पुरस्कार प्राप्त कर मनोज कुमार, रेनू जायसवाल, और मिस ज्योति अत्याधिक प्रसन्न हुए।
महाराणा प्रताप जयंती पर कालिंदी मोटर्स पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव अजय सिंह ने कहा कि भारत मां के सम्मान और जन स्वाभिमान के लिए महाराणा प्रताप के संघर्ष हमें आज भी प्रेरणा देते हैं। यहां शशांक यादव ने कहा कि युवाओं को महाराणा प्रताप से प्रेरणा लेनी चाहिए। गोष्ठी में अजय सिंह के अलावा, अभय प्रताप सिंह, अनुज सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सोमेंद्र सिंह, अमित सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
पलियाकलां। आदिवासी थारू क्षेत्र के ग्राम सूंड़ा में स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। यहां मूर्ति पर फूलमाला चढ़ाकर उन्हें नमन किया गया। यहां हरिओम शुक्ला, संतोष गुप्ता, बलजीत ने विचार रखे।
जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी ने विचार रखे। कस्टम अधीक्षक डीपी सिंह ने भी महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बांकेगंज रोड स्थित महरताला हाउस पर जयंती मनाई। यहां जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह भदौरिया ने कहा कि राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप का त्याग और बलिदान हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर मुनेंद्रपाल सिंह, अदित्येंद्र सिंह, बृजकिशोर सिंह, प्रदीप सिंह, यशपाल सिंह, देवेंद्र भदौरिया, श्याम सिंह, सुशील सिंह, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।