फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahakumbh special will go from Kathgodam today, tomorrow from Kasganj via Mailani.

Lakhimpur Kheri News: आज काठगोदाम, कल कासगंज से मैलानी होकर जाएगी महाकुंभ स्पेशल

Sun, 12 Jan 2025 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh special will go from Kathgodam today, tomorrow from Kasganj via Mailani.
मैलानी में खड़ी एक्सप्रेस ट्रेनस्रोत-संवाद
मैलानी। महाकुंभ मेला के श्रद्धालुओं को प्रयागराज के झूसी स्टेशन तक पहुंचाने के लिए काठगोदाम से आने वाली ट्रेन रविवार को और कासगंज से आने वाली ट्रेन सोमवार को मैलानी से गुजरेगी।
विज्ञापन

रेलवे प्रयागराज के महाकुंभ मेला के लिए मैलानी होकर काठगोदाम और कासगंज से दो स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इनमें से एक ट्रेन नंबर 05312 काठगोदाम-झूसी एक्सप्रेस काठगोदाम से 13:50 बजे चलकर रविवार को 20:05 बजे मैलानी पहुंचेगी।
विज्ञापन

मैलानी से 20:15 बजे, सीतापुर से 22:25, दूसरे दिन गोंडा से 00:30, बस्ती से 02:10, गोरखपुर से 04:55, देवरिया सदर से 05:55, भटनी से 06:22, मऊ से 07:45, वाराणसी सिटी से 10:05, वाराणसी से 10:20, बनारस से 10:35 बजे चलकर झूसी 13:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन 12 और 27 जनवरी, 01, 10, 24 फरवरी को जाएगी। सोमवार 13 जनवरी को ट्रेन नंबर 05314 कासगंज-झूसी एक्सप्रेस कासगंज से 19:50 बजे चलकर 01:45 बजे मैलानी पहुंचकर 01:55 बजे झूसी के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 13 और 28 जनवरी, 02, 11, 25 फरवरी को जाएगी।
अनारक्षित हैं दोनों ट्रेनें
काठगोदाम-झूसी और कासगंज-झूसी एक्सप्रेस ट्रेनें अनारक्षित श्रेणी की हैं। दोनों ट्रेनों में सामान्य द्वितीय/शयनयान श्रेणी के 14 और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल सोलह कोच लगेंगें।


गोला, लखीमपुर के श्रद्धालु मैलानी से पकड़ें ट्रेन
गोला और लखीमपुर इलाकों के जिन श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेला जाना है, उन्हें मैलानी आकर ही ट्रेन पकड़नी होगी। क्योंकि इन ट्रेनों का ठहराव गोला और लखीमपुर में नहीं रहेगा। जबकि ये दोनों ट्रेनें पीलीभीत और पीलीभीत के उपनगर पूरनपुर में ठहरेंंगी। गोला और लखीमपुर में ठहराव न होना किसी के गले नहीं उतर रहा है।

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed