फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mahadan dropped to

जीवनदान के लिए किया महादान 

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Mahadan dropped to
blood - फोटो : amar ujala
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में एसपी समेत 35 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर का मंगलवार को डीएम आकाशदीप ने उद्घाटन किया। शिविर में एसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ धौरहरा मनोज यादव समेत 35 लोगों ने रक्तदान किया। हालांकि रक्तदान की तमन्ना लेकर काफी संख्या में लोग आए, लेकिन हीमोग्लोबिन की कमी अथवा अन्य समस्याओं के चलते उन्हें बिना रक्तदान किए लौटना पड़ा। महादानियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एसपी अखिलेश चौरसिया ने प्रशस्ति पत्र दिए गए।
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाए गए रक्तदान शिविर के उद्घाटन के समय डीएम के साथ प्रभारी सीएमएस डॉ आरके वर्मा, लायंस क्लब लखीमपुर उपकार के विशाल सेठ, जेसीआई के अमित मिश्रा, शहीद भगत सिंह नि:स्वार्थ सेवा समिति के जसपाल सिंह पाली, वैदेही बालिका सेवा संस्थान के केके तिवारी, अतुल बाजपेई, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ केपी सिंह और डॉ रामनाथ मौजूद रहे। इसके बाद ब्लड बैंक के कर्मचारियों ने पंजीकरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर रक्तदान शुरू किया। शिविर में एसपी अखिलेश चौरसिया, एएसपी दीपेन्द्र नाथ चौधरी और सीओ धौरहरा मनोज यादव सहित जवानों के साथ पहुंचे और रक्तदान किया। चार बजे तक यहां 35 लोगों ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन


इन्होंने भी किया रक्तदान
शहर के अलावा यहां ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी रक्तदान किया। इनमें एसपी अखिलेश चौरसिया, सीओ धौरहरा मनोज यादव, लॉयन विशाल सेठ, अमित मिश्रा, आलोक मिश्रा, अनिल अग्रवाल, सुशांत अवस्थी, प्रदीप कुमार, धनंजय मिश्र, अतुल बाजपेई, संदीप कुमार, मधुर वाजपेयी, सरोज वर्मा, गजेंद्र सिंह, केके तिवारी, दीपक गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, शोभित मिश्रा, मनोज, नेहा गुप्ता, एचएस सलूजा, आलोक, रजत साहनी, सुशील गुप्ता, विनीत गुप्ता, राकेश चौबे, आनंद शुक्ला, वंदना मिश्रा, नरेश चंद गौतम, संजय जायसवाल और सिपाही वीरप्रताप, आफताब आलम, आशीष सिंह चौहान व संदीप वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगी बहनों ने किया रक्तदान
शहर के मोहल्ला निर्मलनगर निवासी अरविंद गुप्ता की दोनों बेेटियों नैन्सी गुप्ता और नेहा गुप्ता ने अमर उजाला अभियान से जुड़कर मंगलवार को रक्तदान किया। नैन्सी गुप्ता दिल्ली यूनीवर्सिटी से बीएससी आनर्स कर रही हैं। वह यूनीवर्सिटी में पिछले वर्ष लगे एक ब्लड डोनेट कैंप में रक्तदान कर चुकी हैं। नैन्सी ने दूसरी बार रक्तदान किया, जबकि नेहा ने पहली बार रक्तदान किया। नेहा सीतापुर शिक्षण संस्थान से बीएड कर रही है। 

रक्तदान कर बोले एसपी, दिली खुशी हुुई
रक्तदान करने के बाद एसपी अखिलेश चौरसिया ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं हो सकता है। वजह है हमारे खून से किसी को भी नई जिंदगी मिल सकती है। अमर उजाला के शिविर लगने की जानकारी होते ही सोचा था कि इसमें रक्तदान करूंगा। शिविर में खून देकर दिली खुशी हुई है। इसके लिए मैं अमर उजाला का आभारी हूं।

पुलिस ऑफिस के सिपाहियों में भी दिखा उत्साह
रक्तदान शिविर में पुलिस ऑफिस के सिपाहियों में भी खासा उत्साह दिखा। जब एसपी शिविर में पहुंचे तो कई सिपाही रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आगे बढ़ गए। काउंसलर रति वर्मा और सुशांत सिंह ने पुलिस ऑफिस के सिपाहियों का रजिस्ट्रेशन किया। इस दौरान एसपी के पीआरओ समीर जावेद भी मौजूद रहे।


ब्लड बैंक की टीम ने किया सहयोग
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम में स्वास्थ्य विभाग और ब्लड बैंक के लोगों ने विशेष सहयोग दिया। इसमें ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ केपी सिंह, डॉ रामनाथ, लैब टेक्नीशियन इंद्रजीत सिंह, सुशांत सिंह, रवि प्रकाश, राहुल वर्मा, काउंसलर रति वर्मा, संदीप वर्मा, सुनीता देवी, योगेश तिवारी, आकाश गौतम, रामजी माथुर ने बढ़चढ़कर सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed