{"_id":"622659a047962652de387da2","slug":"magic-collided-with-trolley-near-belpurwa-crusher-lakhimpur-news-bly477528926","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलपुरवा क्रशर के पास ट्रॉली से मैजिक टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलपुरवा क्रशर के पास ट्रॉली से मैजिक टकराई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। शारदा नगर मार्ग पर सोमवार की सुबह सवारियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और मैजिक की टक्कर हो गई। हादसे में करीब तीन सवारियों को चोट लग गई। इससे कुछ देर मार्ग बाधित रहा।
लखीमपुर मेला मैदान ढाल से शारदा नगर-ढखेरवा रूट पर मैजिक टैक्सी सवारियां ढोती है। सोमवार सुबह लखीमपुर से शारदा नगर सवारियां लेकर जा रही मैजिक बेलपुरवा क्रशर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गई। हादसे में मैजिक सवार निघासन के पठाननपुरवा निवासी मासूम (32) और हक्कल (28) समेत तीन सवारियां घायल हो गईं। हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर शारदानगर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि चालकों की लापरवाही से आए दिन हादसे होते हैं। सवारियां ढोने के चक्कर में अक्सर चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाते। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। हंगामे से करीब आधे घंटे मार्ग बाधित रहा।