{"_id":"6855a6166d4273e7dd0a9815","slug":"magalganj-police-revealed-the-dixitpur-robbery-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148658-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज पुलिस ने दीक्षितपुर लूटकांड का किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज पुलिस ने दीक्षितपुर लूटकांड का किया खुलासा
Fri, 20 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में लूट के आरोपी-स्रोत पुलिस
मैगलगंज। पुलिस ने दीक्षितपुर लूटकांड का खुलासा करते हुए दो लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं दो अन्य अभियुक्त अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बीती सात जून को दीक्षितपुर गांव निवासी अनिकेत पुत्र गोकरण अपनी विवाहित बहन कोनल को उसकी ससुराल से विदा कराकर छोटे भाई के साथ मोटर साइकिल से वापस ला रहा था। जैसे ही उनकी बाइक औरंगाबाद से दीक्षितपुर की ओर मुड़ी, पीछे से आ रहे तीन बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को घेर लिया और कोनल के कुंडल और गले का हार लूटकर भाग गए थे।
विरोध करने पर बदमाशों ने अनिकेत को तमंचे की बट से प्रहार कर घायल कर दिया था। पुलिस को शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि कठिना नदी के पुल पर कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाल रविंद्र पांडेय ने पुलिस टीम के साथ मौके पर दबिश देकर दो अभियुक्तों को धर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने लूट की घटना को कबूल किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज निवासी बेलवा थाना लहरपुर, जिला सीतापुर और छोटू निवासी लोनियनपुरवा के रूप में हुई।
पुलिस ने इनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल और 7,210 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने घटना में शामिल रंजीत कुमार निवासी चौवापुर थाना खीरी व अंशु तिवारी निवासी चौफेरी थाना शारदानगर के नाम भी कबूल किए हैं।