{"_id":"64dfc20e8b4321c6840d3bbf","slug":"made-objectionable-photos-threw-acid-on-complaint-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-4036-2023-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: अश्लील फोटो बनाने पर महिला ने पत्र भेज मुख्यमंत्री से की शिकायत, बौखलाए युवक ने फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: अश्लील फोटो बनाने पर महिला ने पत्र भेज मुख्यमंत्री से की शिकायत, बौखलाए युवक ने फेंका तेजाब
Sat, 19 Aug 2023 02:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:41 PM IST
सार
आरोपी युवक ने महिला के अश्लील फोटो बना लिए थे। महिला ने पत्र भेजकर मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की। इससे आरोपी बौखला गया। उसने सात अगस्त घर में घुसकर महिला पर तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी में एक युवक ने महिला के अश्लील फोटो बना लिए और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की। इससे बौखलाए युवक ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। घटना 10 दिन पहले की है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है। एक युवक ने कुछ समय पहले उसकी आपत्तिजनक फोटो बना ली थी। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर की थी। शिकायत के बाद मामले में सुलह तो हो गई, लेकिन सात अगस्त को आरोपी लवकुश अपने एक अन्य साथी के साथ घर में घुस आया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बाइक पर स्टंट का VIDEO: युवती ने जोखिम में डाली जान, फ्लाईओवर पर धूम स्टाइल में दौड़ाई मोटरसाइकिल
विज्ञापन
Trending Videos
लवकुश ने महिला पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब से हमले में महिला की पीठ झुलस गई। ओयल ट्रॉमा सेंटर में उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी युवक उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे पीड़िता दहशत में है। उधर, पुलिस ने आरोपी लवकुश व अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।