फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Lured vote which ask to corruption ahead '

‘लालच देकर वोट जो मांगे, भ्रष्टाचार करेगा आगे’

Thu, 09 Feb 2017 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर। Updated Thu, 09 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
"Lured vote which ask  to corruption ahead '
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
जिले भर में कई जगह हुए कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता की अलख जगाई
विज्ञापन

मितौली में वोटरों को जागरूक करने के लिए बनाए पोस्टर

 विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए जिले में प्रतिदिन मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। स्कूलों में बच्चे रैली निकालकर और अन्य आयोजनों से मतदाताओं को जागरूक कर रहे है।
गोमती इंटरनेशनल एकेडमी में मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर पोस्टर, निबंध और बैनर प्रतियोगिता हुई। इस दौरान छात्रों ने मोहल्ले के लोगों को पहले मतदान फिर जलपान करने का नारा देकर मतदान के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

श्याम किशोर अग्निहोत्री, प्रधानाचार्य शैल सिंह ने विचार रखे। इस दौरान प्रबंधक उत्तम कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, सोनम चौहान, शिवा, विशाल, शिवांगी, आयुषी, सौम्या, सरस्वती, जागृति, प्रिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां/बाकेगंज। बच्चों ने कॉलेज प्रबंधक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। जो बेलरायां कस्बे के विभिन्न मार्गों से होती हुई गांवों में पहुंची। छात्र-छात्राओं ने 15 फरवरी को होने वाले मतदान में वोट डालने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कॉलेज प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने भी विचा रखे। संचालन प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान यशोदानंदन मिश्रा सहित सभी शिक्षक शामिल रहे। बाकेगंज में हसनैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली निकाली। विद्यार्थियों ने रैली में ‘लालच देकर वोट जो मांगे, भ्रष्टाचार करेगा आगे’ जैसे स्लोगन के साथ मतदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रबंधक रिजवान खान, प्राचार्य अजय कुमार शर्मा, राजेश गुप्ता, अनिल यादव सहित बच्चे मौजूद रहे।

मितौली। तहसीलदार आशुतोष गुप्ता और नायब तहसीलदार हर्षिता तिवारी के निर्देश पर वोटर जागरूकता अभियान के तहत केएसएम इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुआ। बच्चों ने देश का भविष्य तय करने में मतदान की महत्ता पोस्टरों के माध्यम से उकेरी। बच्चों ने पहले मतदान बाद में खानपान, हर एक वोट जरूरी है, मम्मी-पापा मतदान पहले करना बाद में खाना आदि स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को प्रेरित करने की बात कही। साथ ही पोस्टरों के माध्यम से ईवीएम मशीन पर वोट डालते हुए बूथ की व्यवस्थाओं को पोस्टर पर उकेरा। पोस्टर प्रतियोगिता में सूरज कुमार प्रथम, उत्कर्ष मिश्रा द्वितीय और गणेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बच्चों सहित सभी शिक्षकों ने मतदान की शपथ ली। प्रबंधक बलवीर सिंह ने कहा कि हमें मतदान के माध्यम से एक ऐसे नेता का चयन करना चाहिए, जो क्षेत्र का विकास करें। प्रधानाचार्य विवेक मिश्रा, शिक्षक उमेश कश्यप, प्रियंका सिंह, छाया राजपूत, रामवीर सिंह, तरुण गुप्ता, केके मिश्रा, अनिल वर्मा, रुचि वर्मा, पुष्पांजलि मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed