फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ludhauri beat Ballipur by 28 runs in GPL Season 6

Lakhimpur Kheri News: जीपीएल सीजन-6 में लुधौरी ने बल्लीपुर को 28 रन से हराया

Thu, 25 Jun 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 25 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ludhauri beat Ballipur by 28 runs in GPL Season 6
मझगई। गोविंदपुर में चल रहे जीपीएल सीजन-6 में बृहस्पतिवार को लुधौरी ने बल्लीपुर को 28 रन से हराया।
विज्ञापन

लुधौरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाए। लकी सिंह ने 28 गेंदों में 48 रन की पारी खेली और एक विकेट भी लिया, जिसके लिए आयोजक पाल सिंह ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। बृजेंद्र सिंह ने 47, अनिल चौधरी ने 36 और सूर्या ने 22 रन बनाए। बल्लीपुर की ओर से बदल राजपूत और आशीष राजपूत ने दो-दो, जबकि समर राजपूत और इंद्रजीत राजपूत ने एक-एक विकेट लिया।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लीपुर की टीम 15 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। बब्बी ने 29 गेंदों में 49, आशीष राजपूत ने 37, बदल राजपूत ने 31 और सोनू चौहान ने 23 रन बनाए। लुधौरी की ओर से फरमान ने तीन ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए। बृजेन्द्र सिंह, नीरज राजपूत, भोला और लकी सिंह ने एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के आयोजकों में अनमोल सिंह कनाडा, प्रभजोत सिंह ऑस्ट्रेलिया, मंजीत सिंह कनाडा, बब्लू सिंह बरोही और पाल सिंह बरोही शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed