{"_id":"573602884f1c1bb756919a96","slug":"lucknow-and-sitapur-will-meet-costly","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ और सीतापुर का महंगा होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ और सीतापुर का महंगा होगा सफर
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 13 May 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने 13 बसें बढ़ाईं
35 बसों के बढ़ाए गए फेरे
मीटर गेज से ब्राडगेज में परिवर्तन होने के कारण शनिवार की आधी रात में ऐशबाग से सीतापुर के बीच रेल संचालन बंद हो जाएगा। जिससे दैनिक यात्रियों की काफी परेशानियां बढ़ जाएंगी। हलांकि परिवहन निगम ने लखीमपुर से सीतापुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अपने बेडे़ में 13 नई बसें शामिल की हैं। वहीं अन्य रूटों की बसों के फेरे बढ़ाने की योजना को भी अमली जामा पहनाया है, लेकिन रोडवेज का सफर तय करने में यात्रियों रेल किराए से अधिक किराया देना पड़ेगा।
ऐशबाग और सीतापुर के बीच मीटरगेज पर ट्रेनों के पहिए 14 मई की आधी रात में थम जाएंगे। इससे दैनिक यात्रियों सहित अन्य आने-जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने यात्रियों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो इसके लिए कमर कस ली है। एआरएम वीके गोस्वामी ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 13 नई बसें भी बेडे़ में शामिल की गई हैं। 35 बसों का रूट 352 किलोमीटर से बढ़ाकर 452 किलोमीटर तक बढ़ा दिया गया है। ये बसें लखनऊ तक संचालित होंगी। इसके अलावा विभिन्न मार्गों पर चलने 43 बसें ऐसी हैं जो लखनऊ रूट को भी जोड़ती हैं। परिवहन निगम द्वारा लगाई गईं बसें पर्याप्त हैं या नहीं यह तो दो दिन बाद ही पता चल सकेगा, लेकिन परिवहन निगम का किराया रेलवे की तुलना में काफी अधिक होने के कारण इसकी मार यात्रियों की जेब पर भी पड़ेगी।