{"_id":"fd094e6c0dcad716822e042ecf146dd9","slug":"lu-s-body-scorched-by-erosion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू के थपेड़ों से झुलस रहा बदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू के थपेड़ों से झुलस रहा बदन
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 27 May 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ी धूप और भीषण गर्मी से जिले का जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। दिन का चैन और रात की नींद उड़ी हुई है। पूरे दिन चलने वाली लू ने लोगों को झुलसा कर रख दिया है। ऐसे में लोगों को न घर में चैन मिल रहा है न बाहर। परेशान हाल लोग न काम कर पा रहे हैं न आराम। गर्मी जनित बीमारियां तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं।
बुधवार को अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से सूरज ने तपना शुरू कर दिया। घड़ी की सुई आगे बढ़ने के साथ-साथ सूरज की तपिश भी बढ़ती गई। दोपहर होते-होते धूप अपने चरम पर पहुंच गई। हालत यह थी कड़ी धूप के कारण लोगों को बाहर निकलने के नाम पर पसीना छूट गया।
भीषण गर्मी के कारण लोग घराें और दफ्तरों से निकलकर पेड़ों की छांव तलाश करते दिखे। गर्मी से बिलबिलाए लोगों ने बुधवार की दोपहर सेठघाठ जाकर उल्ल नदी के ठंडे पानी में डुबकी लगाई तब जाकर गर्मी से कुछ राहत मिली। कड़ी धूप के बावजूद दिन में कई बार धुंध सी छाई दिखाई दी।
विज्ञापन
पलियाकलां। भीषण गर्मी के बाद मंगलवार देर रात आई तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हुई। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे। शहर के अलावा क्षेत्र के मझगईं, चंदनचौकी, वनकटी और भीरा आदि में तेज आंधी के साथ पानी बरसा। ग्राम बोझवा, मटहिया में ओले भी गिरे।