{"_id":"66830dd321c67091700808f6","slug":"lover-reaches-girlfriends-house-accuses-her-of-taking-her-hostage-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-123629-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका के घर पहुंचा प्रेमी, बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन
सिकंदराबाद/बेहजम। नीमगांव क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी को युवती के घरवालों ने बंधक बना लिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इसके बाद दोनों पक्ष शादी करने पर राजी हो गए। गांव में निकाह की तैयारी शुरू हो गई है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के अछनिया निवासी प्रेमी के पिता ने बताया कि उनको एक फोन आया कि अपने बेटे को ले जाओ, जब गए तो कुछ बात नहीं बनी। लड़के को अपने घर में ही रोक लिया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों में शादी की बात चलती रही, लेकिन लड़का पक्ष राजी नहीं हुआ और प्रेमिका के घर वाले प्रेमी को बंधक बनाए रहे। प्रेमिका के भाई ने बताया कि लड़का उनके घर आया और राजी खुशी से वही रुका था।
सोमवार की सुबह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तब पुलिस हरकत में आई। गांव पहुंचकर पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्ष निकाह की बात पर सहमत हो गए और समझौता कर लिया, यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दोनों पक्षों को थाने लाकर बात की गई। दोनों बालिग हैं। एक ही बिरादरी और एक ही गांव के हैं। निकाह करने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। सुलह समझौता कर घर चले गए हैं। बंधक बनाने का आरोप गलत है और न ही किसी पक्ष ने पुलिस को सूचना दी है।
सुनीता कुशवाहा, थानाध्यक्ष नीमगांव