फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lose - lose Chandamu The team winner

खो-खो में चांदामऊ की टीम विजेता

Sun, 17 Jan 2016 11:51 PM IST
भीखमपुर
भीखमपुर Updated Sun, 17 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lose - lose Chandamu The team winner
न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय चठिया मदनी में किया गया। उद्घाटन साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष चंद्रभाल ने जबकि ग्राम प्रधान सोमवारी लाल ने पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रियांशु प्रथम, आदेश द्वितीय तथा बालिकाओं में सवा अंजुम प्रथम, अंशिका द्वितीय, 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजू प्रथम, प्रियांशु द्वितीय तथा बालिकाओं में अंशिका प्रथम, खुशनुमा द्वितीय, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विमल कुमार प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय तथा बालिकाओं में खुशनुमा प्रथम, रहनुमा द्वितीय रहीं। इसके अलावा ऊंची कूद में बालक वर्ग में अवधेश प्रथम, धीरेंद्र द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में मोनी बानो प्रथम और प्रिया द्वितीय रहीं। खो-खो में चांदामऊ की टीम प्रथम और सुजानपुर द्वितीय रही। कबड्डी में मोहम्मदाबाद प्रथम और मढ़िया की टीम द्वितीय रही।
विज्ञापन

समूह गान में मीनू प्रथम, प्रीति द्वितीय जबकि बालक वर्ग में कुलदीप प्रथम और अभय कुमार द्वितीय रहे। सुुलेख प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, रिंकी द्वितीय रही। खेल प्रतियोगिताएं खंड शिक्षा अधिकारी यूके सिंह की देखरेख में हुई। संचालन एनपीआरसी सतीश तिवारी ने किया। जगदीश यादव, संत कुमार, मातादीन और परमेश्वर निर्णायक मंडल में रहे जबकि आयोजन समिति में प्रवीण कुमार, वेदप्रकाश, विष्णु कुमार, रश्मि, राजकिशोर, आनंद कुमार, मनोज, दाताराम, जगन्नाथ, रामपाल और प्रदीप कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed