{"_id":"618188f5d982de1f5649ea25","slug":"lord-dhanvantari-jayanti-the-father-of-ayurveda-celebrated-across-the-district-lakhimpur-news-bly4649343122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में मनाई गई आयुर्वेद जनक भगवान धन्वंतरि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में मनाई गई आयुर्वेद जनक भगवान धन्वंतरि जयंती
विज्ञापन
धन्वंतरि भगवान की पूजा अर्चना करते कारोबारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
जिला आयुर्वेद अधिकारी ने मनाया छठा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस, आयुर्वेद दवा प्रतिष्ठानों पर हुआ हवन पूजन
लखीमपुर खीरी। पंच महोत्सव पर्व के पहले दिन जिले भर में आयुर्वेद के जनक भगवान धनवंतरि जयंती मनाई गई। जिला आयुर्वेद अधिकारी ने धन्वंतरि जयंती को छठा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया।
राजापुर स्थिति राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरवंश कुमार ने भगवान धन्वंतरि का पूजन किया। उन्होंने आयुर्वेद के इतिहास और इसके महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा पद्धति है जो हमें ऋषियों से मिली है। इससे जीर्ण बीमारियों का इलाज हो रहा है। योग प्रशिक्षक कुलदीप वर्मा ने योग से निरोगी बनने के बारे में जानकारी दी। फार्मासिस्ट घनश्याम यादव, योग प्रशिक्षक स्वयंप्रभा, सहायक सीमा देवी, गुड़िया मौजूद रहीं।
उधर, रोटरेक्ट क्लब लखीमुपर सेंट्रल के लोगों ने अस्पताल रोड स्थिति आयुर्वेदिक दवाओं की एजेंसी पर विधि विधान से हवन पूजन कर भगवान धनवंतरि की जयंती मनाई। क्लब अध्यक्ष आकांक्षा अग्रवाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन का मूलमंत्र है और आयुर्वेद अमृत। इस दौरान डॉ. अजय नागर, डॉ. संजीव भल्ला, डॉ. राकेश माथुर आदि मौजूद रहे।